World Cup 2023 में Rohit Sharma मचाएंगे धमाल, ये पांच बड़े रिकॉर्ड करेंगे ध्वस्त
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।वनडे विश्व कप 2023 के तहत रोहित शर्मा का धमाकेदार जलवा देखने को मिल सकता है।हिटमैन रोहित का बल्ला अगर चलता है तो वह रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाते हुए नजर आ सकते हैं। रोहित शर्मा अगर तूफानी प्रदर्शन करते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर और क्रिस गेल जैसे दिग्गजों को पछाड़ देंगे।वैसे हम यहां उन पांच रिकॉर्ड्स पर गौर कर रहे हैं, जिन्हें रोहित शर्मा विश्व कप में तोड़ सकते हैं। पहला रिकॉर्ड -एक शतक लगाते ही रोहित शर्मा विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे हैं। रोहित ने 2015 और 2019 में हिस्सा लिया है, जिसमें उनके नाम 6 शतक का रिकॉर्ड दर्ज है।
Virat Kohli नए कीर्तिमान से 3 शतक दूर, सचिन के दो बड़े रिकॉर्ड हो जाएंगे ध्वस्त

रोहित शर्मा दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ टॉप पर मौजूद हैं। दोनों खिलाड़ियों ने 6 शतक लगाए हैं। रोहित ने विश्व कप में 17 मैचों में 6 शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं।विश्व कप 2019 में उन्होंने 5 शतक जड़े थे।दूसरा रिकॉर्ड़- रोहित शर्मा विश्व कप के अपने पहले ही मैच में 22 रन बनाते ही 1000 रन पूरे कर लेंगे। वह विश्व कप में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
ODI World Cup 2023 में Rohit Sharma टीम इंडिया के लिए बनेंगे एक्स फैक्टर, गंभीर ने बताई वजह

तीसरा रिकॉर्ड- वनडे विश्व कप 2023 में अगर रोहित शर्मा तीन छक्के लगाने में सफल हो जाते हैं तो वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। सबसे ज्यादा 553 छक्के फिलहाल क्रिस गेल के नाम दर्ज हैं, जबकि रोहित ने 551 छक्के लगाए हैं।
ODI World Cup में Virat Kohli इस आंकड़े में सचिन से हैं आगे, जानिए क्या है वो खास रिकॉर्ड

चौथा रिकॉर्ड - रोहित के पास विश्व कप 2023 में बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है।358 रन बनाते ही रोहित के नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 18000 रन हो जाएंगे। पांचवां रिकॉर्ड- रोहित मौजूदा विश्व कप में महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं। रोहित विश्व कप 2023 में 488 रन बना लेते हैं तो वह भारत की ओर से वनडे में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में धोनी को पीछे छोड़ देंगे।महेंद्र सिंह धोनी ने बारत की ओर से वनडे में 10599 रन बनाए हैं, जबकि रोहित ने 10112 रन बना लिए हैं।


