Samachar Nama
×

ODI World Cup के इतिहास में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर रखने वाले बल्लेबाज, देखें टॉप 5 की लिस्ट
 

wc

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।वनडे विश्व कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होने वाला है, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। विश्व कप के इतिहास में कई ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने अपने धांसू प्रदर्शन से महफिल लूटी है।हम यहां उन टॉप पांच बल्लेबाजों की बात कर रहे हैं, जिन्होने विश्व कप में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है।

ODI World Cup में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाज, हिटमैन Rohit Sharma का रहा है जलवा 
 

ैम

मार्टिन गप्टिल - विश्व कप में सबसे बड़ी पारी खेलने की बात जब आती है, तो पहला नाम न्यूजीलैंड के दिग्गज मार्टिन गप्टिल का आता है, जो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने गए। मार्टिन गप्टिल ने 2015 के विश्व कप के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी।उन्होंने 237 रनों की नाबाद पारी खेलकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

ODI World Cup में इन 5 गेंदबाजों ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट, यहां देखें लिस्ट 
 

तूफानी  प्रदर्शन के बाद Chris Gayle ने  आईसीसी  पर साधा निशाना, कह दी यह बड़ी बात

 क्रिस गेल - वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल भी विश्व कप में बड़ी पारी खेलकर तहलका मचा चुके हैं।उन्होंने भी गप्टिल की तरह 2015 के विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ गेंदबाजों की जमकर कूटाई की थी। क्रिस गेल ने तब 215 रनों की विस्फोटक और यादगार पारी खेली थी।

 Team India ने नेपाल को चटाई धूल, Asian Games 2023 के सेमीफाइनल में बनाई जगह
 

g77

गैरी कर्स्टन - दक्षिण अफ्रीका के इस दिग्गज बल्लेबाज की मौजूदगी भी इस सूची के तहत होती है।उन्होने 1996 के विश्व कप में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ नाबाद 188 रनों की पारी खेलकर तहलका मचाया था।

tt

 सौरव गांगुली - भारत के पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के बल्लेबाज सौरव गांगुली ने 1999 के विश्व कप में यादगार पारी खेलकर महफिल लूटी थी। तब गांगुली ने पड़ोसी मुल्क श्रीलंका के खिलाफ 183 रनों की पारी खेली थी।

899999][[
विवियन रिचर्ड्स - वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स भी अपनी मौजूदगी यहां दर्ज कराते हैं।उन्होंने 1987  के विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए  181 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।
 

Share this story