Samachar Nama
×

हमने भारत में 24 साल से कोई सीरीज नहीं जीती; अब एक शानदार मौका है: सैमी

तिरुवनंतपुरम, 24 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और वेस्टइंडीज की टीमें 27 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेंगी। वेस्टइंडीज के हेड कोच डेरेन सैमी का मानना है कि आगामी वनडे सीरीज उनकी टीम के लिए 'वर्ल्ड नंबर 1' टीम इंडिया के खिलाफ खुद को परखने और भारतीय सरजमीं पर जीत का स्वाद चखने के 24 साल के इंतजार को खत्म करने का एक शानदार मौका होगा।

तिरुवनंतपुरम, 24 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और वेस्टइंडीज की टीमें 27 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेंगी। वेस्टइंडीज के हेड कोच डेरेन सैमी का मानना ​​है कि आगामी वनडे सीरीज उनकी टीम के लिए 'वर्ल्ड नंबर 1' टीम इंडिया के खिलाफ खुद को परखने और भारतीय सरजमीं पर जीत का स्वाद चखने के 24 साल के इंतजार को खत्म करने का एक शानदार मौका होगा।

वनडे सीरीज का पहला मैच 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है, जिसके बाद 30 सितंबर को गुवाहाटी में सीरीज का दूसरा मैच आयोजित होगा। दोनों देश 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में तीसरा और अंतिम वनडे मैच खेलेंगे। वेस्टइंडीज की टीम सीमित ओवरों की सीरीज खेलने के लिए 23 सितंबर को तिरुवनंतपुरम पहुंच गई है।

वेस्टइंडीज ने भारत में आखिरी बार द्वपिक्षीय वनडे सीरीज नवंबर 2002 में वनडे सीरीज जीती थी। इस टीम ने भारतीय सरजमीं पर अब तक कोई टी20 सीरीज अपने नाम नहीं की है।

सैमी ने भारत के घरेलू हालात में उनके खिलाफ खेलने की अहमियत को समझाते हुए कहा कि यह सीरीज साफतौर पर दिखाएगी कि उनकी टीम विश्व क्रिकेट में कहां खड़ी है। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले क्रिकेट वेस्टइंडीज की तरफ से साझा की गई एक क्लिप में सैमी ने कहा, "भारत में खेलने का मतलब एक शानदार सीरीज का हिस्सा होना होता है, क्योंकि भारत नंबर-1 टीम है। हमें यहां आए हुए 24 साल हो गए हैं। हमने भारत में कोई सीरीज नहीं जीती है। इसलिए एक टीम के तौर पर हमारे लिए यहां आकर खुद को चुनौती देने और वनडे क्रिकेट में दुनिया में हमारी क्या स्थिति है, यह जानने का यह एक शानदार मौका है।"

वेस्टइंडीज ने वनडे क्वालिफिकेशन साइकिल के दौरान तरक्की की है, लेकिन वे ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन से छह अंक पीछे रह गए। अब वेस्टइंडीज को अगले साल क्वालीफायर में हिस्सा लेना होगा।

सैमी ने कहा कि टीम स्टैंडिंग में काफी पीछे रहने के बाद अब काफी आगे आ गई है। उन्होंने कहा, "हम जहां थे – मुझे लगता है कि 19 या 20 अंक पीछे थे – वहां से शुरुआत करके और उन अंकों को हासिल करके हमने ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन का दावा पेश करने की दिशा में काफी प्रगति की है।"

भारत के खिलाफ सीरीज वेस्टइंडीज को क्वालीफायर से पहले खिलाड़ियों को परखने का मौका भी देगी, जिसमें सैमी ने टीम को अलग-अलग भूमिकाओं में प्रदर्शन करने का मौका देने की अहमियत पर जोर देते हुए कहा, "फरवरी में होने वाले क्वालीफायर की ओर बढ़ते हुए, हमारा मुख्य फोकस टीम को बेहतर बनाना है ताकि जब हम क्वालीफायर में जाएं, तो हम साउथ अफ्रीका का टिकट पक्का करने की स्थिति में हों।"

सैमी ने बैटिंग यूनिट की तरक्की पर जोर दिया, जिसमें शाई होप और कीसी कार्टी ने एक अहम पार्टनरशिप बनाई, जबकि दूसरे खिलाड़ियों ने भी शतक लगाकर योगदान दिया। उन्होंने कहा, "इस दौरान हमारी बल्लेबाजी में काफी सुधार हुआ है। सिर्फ शाई होप ही शतक नहीं लगा रहे हैं। हमें अलग-अलग खिलाड़ियों से शतक मिले हैं।"

कोच ने अल्जारी जोसेफ की वापसी का भी जिक्र किया, जबकि ज्वेल एंड्रयू जैसे युवा खिलाड़ियों को भी मौके मिलने वाले हैं। सैमी ने कहा, "हर किसी को मौका मिलेगा, क्योंकि इसके बाद, यह शायद इस साल की हमारी आखिरी वनडे सीरीज है।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story