Samachar Nama
×

रणजी ट्रॉफी: शुरुआती दो मुकाबलों के लिए बिहार की 17-सदस्यीय टीम घोषित

पटना, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित की, जबकि छह खिलाड़ी स्टैंडबाय पर हैं। वैभव सूर्यवंशी अभी भारतीय टी20 टीम के साथ 'नेशनल ड्यूटी' पर हैं।

पटना, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित की, जबकि छह खिलाड़ी स्टैंडबाय पर हैं। वैभव सूर्यवंशी अभी भारतीय टी20 टीम के साथ 'नेशनल ड्यूटी' पर हैं।

बिहार 11 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के खिलाफ अपने रणजी ट्रॉफी अभियान की शुरुआत करेगा। यह मुकाबला राजगीर में बने नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के साथ बिहार में नए घरेलू क्रिकेट सीजन की भी शुरुआत होगी।

चयनकर्ताओं ने शुरुआती दो मुकाबलों के लिए टीम को अंतिम रूप देने से पहले खिलाड़ियों के प्रदर्शन और उनकी मौजूदा तैयारी के स्तर का आकलन किया। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जारी सूची में मुख्य टीम, स्टैंडबाय खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के खिलाफ 11 अक्टूबर का मुकाबला बिहार क्रिकेट के लिए एक खास मौका होगा। बिहार पहली बार राजगीर के नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी मैच खेलेगा। इस ऐतिहासिक मैच को लेकर पूरे बिहार में क्रिकेट फैंस के बीच काफी उत्साह है।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन नए रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रहा है। टीम अब 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले अभियान पर ध्यान केंद्रित करेगी, जिसमें बिहार का लक्ष्य अपने घरेलू मैदान पर उत्तर प्रदेश के खिलाफ जीत के साथ सीजन की शुरुआत करना है।

रणजी और अंडर-23 टीमों के लिए चयन ट्रायल बीसीसीआई द्वारा बुलाए गए चयनकर्ताओं की देखरेख में आयोजित किए गए थे। चयनकर्ताओं ने कई पैमानों पर खिलाड़ियों का आकलन किया, जिनमें प्रदर्शन, तकनीकी क्षमता, फिटनेस, अनुशासन और मैच की स्थितियों में खेलने की क्षमता शामिल थी। खिलाड़ियों को बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग और खेल के दूसरे पहलुओं में अपनी काबिलियत दिखाने का मौका दिया गया।

बीसीए ने पहले ही कैंप के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी थी। इसी लिस्ट के आधार पर खिलाड़ियों ने सिलेक्शन प्रोसेस में हिस्सा लिया। ट्रायल्स के बाद, खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस के आधार पर उन्हें रणजी और अंडर-23 टीमों के लिए चुना जाएगा। अंडर-23 सिलेक्शन प्रोसेस 5 और 6 अक्टूबर 2026 को दो दिनों तक चला, जबकि रणजी सिलेक्शन प्रोसेस 6 अक्टूबर को हुआ।

शुरुआती दो मुकाबलों के लिए बिहार की टीम: सकीबुल गनी (कप्तान), आयुष लोहारुका, मंगल महरौर, नमन गौरव, पीयूष सिंह, बिपिन कुमार सौरभ (विकेटकीपर), सरमन निग्रोध (विकेटकीपर), आकाश राज, पृथ्वी राज, हिमांशु सिंह (उप कप्तान), खालिद आलम, सूरज कुमार कश्यप, शाकिब हुसैन, एमडी इजहार, शब्बीर खान, राघवेंद्र सिंह, अमोद यादव।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: नवाज खान, मलय राय, दानिश आलम, तनु कुमार सिंह, सचिन कुमार सिंह, प्रशांत कुमार सिंह।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story