Samachar Nama
×

ज्ञानेश्वरी यादव: बहुत कम उम्र में शुरू की वेटलिफ्टिंग, ग्लासगो में देश के लिए जीता रजत

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग में भारतीय दल का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को महिलाओं की 53 किग्रा भार वर्ग के मुकाबले में ज्ञानेश्वरी यादव ने रजत पदक जीता। यह भारत का इस इवेंट का पांचवां पदक था।

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग में भारतीय दल का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को महिलाओं की 53 किग्रा भार वर्ग के मुकाबले में ज्ञानेश्वरी यादव ने रजत पदक जीता। यह भारत का इस इवेंट का पांचवां पदक था।

ज्ञानेश्वरी ने कुल 199 किग्रा वजन (88 स्नैच और 111 क्लीन एंड जर्क) उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला डिडिह ने स्वर्ण जबकि कनाडा की रेबेका ग्रौलक्स ने कांस्य पदक जीता।

ज्ञानेश्वरी ने प्रतियोगिता में शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। वह स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार थीं, लेकिन अंततः महज सात किलो के अंतर से शीर्ष स्थान हासिल करने से चूक गईं। स्नैच स्पर्धा में उन्होंने 82, 85 और 88 किलोग्राम वजन उठाया तथा तीनों प्रयास सफल रहे।

हर प्रयास के साथ उन्होंने अपना वजन बढ़ाया और स्नैच के बाद दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि नाइजीरिया की दिदिह बढ़त बनाए हुए थीं। क्लीन एंड जर्क में भी ज्ञानेश्वरी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 103, 107 और 111 किलोग्राम वजन सफलतापूर्वक उठाया। हालांकि, दिदिह ने 105, 110 और 113 किलोग्राम वजन उठाकर अपनी बढ़त कायम रखी। दोनों चरणों में लगातार बेहतर प्रदर्शन के बावजूद ज्ञानेश्वरी स्वर्ण से चूक गईं और रजत पदक से संतोष करना पड़ा, जबकि दिदिह ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

ज्ञानेश्वरी यादव का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत जीतने का सफर बेहद रोमांचक है। छत्तीसगढ़ से संबंध रखने वाली इस वेटलिफ्टर ने बहुत ही कम उम्र में वेटलिफ्टिंग शुरू की और नेशनल सेटअप में जगह बनाने से पहले राज्य में इस खेल में शीर्ष स्थान हासिल किया। जूनियर और सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन ने उन्हें भारत की शीर्ष महिला लिफ्टरों में से एक बना दिया। वह राष्ट्रीय कोचिंग प्रोग्राम के तहत नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स, पटियाला में ट्रेनिंग लेती हैं और कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप, एशियन चैंपियनशिप और वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप सहित बड़े इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। अपने लगातार अच्छे प्रदर्शन और तकनीकी क्षमता के लिए जानी जाने वाली ज्ञानेश्वरी अपनी श्रेणी में भारत की शीर्ष वेटलिफ्टर हैं।

ज्ञानेश्वरी की पूर्व की उपलब्धियों पर गौर करें, तो वह एशियन चैंपियनशिप 2026 में कांस्य, यूनिवर्सल वेटलिफ्टिंग कप 2026 में स्वर्ण जीत चुकी हैं। भारतीय वेटलिफ्टर को उनकी यात्रा में सरकार का हर कदम पर सहयोग मिला है।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags