Samachar Nama
×

'गुरनूर बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं,' वेलिंगटन में जीत के बाद कप्तान गिल ने तेज गेंदबाज को सराहा

वेलिंगटन, 7 नवंबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन करने तेज गेंदबाज गुरनूर बरार की भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने जमकर तारीफ की। शनिवार को हेनरी स्टेडियम में गुरनूर ने अपने 10 ओवरों में 30 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। वेलिंगटन की उछाल भरी पिच पर, इस तेज गेंदबाज ने अपनी गति और कद का पूरा फायदा उठाया। उन्होंने भारत को मजबूत स्थिति में रखा और कीवी टीम को महज 134 रन पर ऑलआउट करने में अहम भूमिका निभाई।

वेलिंगटन, 7 नवंबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन करने तेज गेंदबाज गुरनूर बरार की भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने जमकर तारीफ की। शनिवार को हेनरी स्टेडियम में गुरनूर ने अपने 10 ओवरों में 30 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। वेलिंगटन की उछाल भरी पिच पर, इस तेज गेंदबाज ने अपनी गति और कद का पूरा फायदा उठाया। उन्होंने भारत को मजबूत स्थिति में रखा और कीवी टीम को महज 134 रन पर ऑलआउट करने में अहम भूमिका निभाई।

बारिश के कारण खेल में फिर से रुकावट आई, जिसके बाद भारत को डीएलएस नियम के तहत 4 रन से विजेता घोषित किया गया। उस समय भारत का स्कोर 26 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन था। शानदार प्रदर्शन के लिए गुरनूर को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में भारतीय कप्तान ने गुरनूर की तारीफ में कहा, "गुरनूर ने पिछले मैच में भी बहुत अच्छी गेंदबाजी की थी। उम्मीद है कि जैसे-जैसे वह और मैच खेलेंगे और उन्हें अनुभव मिलेगा, उनकी लाइन और लेंथ और भी सटीक होती जाएगी। उनके पास गति है और उछाल भी है। अब बात बस इतनी है कि वह कितने निरंतर रह पाते हैं। आज हमने देखा कि अगर वह इसी तरह गेंदबाजी करते रहें, तो वह टीम के लिए कितने उपयोगी साबित हो सकते हैं।"

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की गैरमौजूदगी में भारत की गेंदबाजी लाइन-अप में अनुभवी खिलाड़ियों की कमी है। ऐसे में टीम वनडे वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए गेंदबाजी विभाग में नए स्टार खिलाड़ियों की तलाश कर रही है।

गिल ने उन युवा गेंदबाजों आकिब नबी, गुरनूर और अंशुल कंबोज को दिए गए संदेश के बारे में भी बात की। ये सभी खिलाड़ी इस सीरीज में अर्शदीप सिंह के साथ मिलकर तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

कप्तान ने कहा, "उनमें से ज्यादातर खिलाड़ियों में वे सभी खूबियां हैं जिनकी जरूरत होती है। असल बात दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने की है। इंटरनेशनल क्रिकेट का मतलब ही दबाव में खेलना और अनुभव हासिल करना है—लगातार गेंदबाजी करना और दबाव के बीच अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करना। हमारे लिए यही सबसे अहम बात है।"

बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पिच पर, भारत ने न्यूजीलैंड को करीबी अंतर से हराया और अब पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। महज 113 रन पर अपने सात विकेट गंवा चुकी मेजबान टीम दबाव में थी, उसे जीत के लिए 22 रन चाहिए थे और क्रीज पर एकमात्र मुख्य बल्लेबाज केएल राहुल मौजूद थे।

अगर बारिश नहीं भी आती, तो भी कप्तान गिल पूरा भरोसा था कि वे मैच जीत सकते हैं, लेकिन बारिश शुरू होने के कारण वे (डीएलएस नियम के तहत) 4 रन से जीत गए। उन्होंने कहा, "हां, पिच वाकई मुश्किल थी, लेकिन अंत में हमने जरूरत से दो विकेट ज्यादा गंवा दिए। हमें पता था कि आखिर में बारिश आ सकती है। हमने जो आखिरी दो शॉट खेले, वे अच्छे नहीं थे। अगर हम डीएलएस नियम के तहत चार या पांच रन से यह मैच हार जाते, तो यह हमारे लिए बहुत निराशाजनक होता, लेकिन खुशी है कि हम जीत हासिल करने में कामयाब रहे।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story