Samachar Nama
×

गोल्फ: 65 के स्कोर के साथ अक्षय शुरुआती दौर में आगे, पहले स्थान पर मिन वू ली का कब्जा

अटलांटा (अमेरिका), 28 अगस्त (आईएएनएस)। अक्षय भाटिया ने टूर चैंपियनशिप में शानदार खेल दिखाते हुए पांच-अंडर 65 का स्कोर किया और खिताब की दौड़ में अपनी जगह बना ली है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के मिन वू ली ने पहले राउंड में कोर्स-रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए 62 का शानदार स्कोर किया और सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

अटलांटा (अमेरिका), 28 अगस्त (आईएएनएस)। अक्षय भाटिया ने टूर चैंपियनशिप में शानदार खेल दिखाते हुए पांच-अंडर 65 का स्कोर किया और खिताब की दौड़ में अपनी जगह बना ली है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के मिन वू ली ने पहले राउंड में कोर्स-रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए 62 का शानदार स्कोर किया और सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

30 खिलाड़ियों के बीच भारतीय मूल के एकमात्र गोल्फर भाटिया दिन के अंत में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी स्कॉटी शेफलर के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहे। वे लीडरबोर्ड में सबसे ऊपर चल रहे ली से सिर्फ तीन शॉट पीछे थे। हीरो द्वारा प्रायोजित 24 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी खिलाड़ी ने ईस्ट लेक गोल्फ क्लब की आसान परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाया। उन्होंने सात बर्डी लगाईं, लेकिन इस दौरान दो बोगी भी हुईं।

पहले टी से शुरुआत करते हुए भाटिया ने पांचवें होल पर पहली बर्डी लगाई और छठे होल पर भी बर्डी हासिल की। ​​इसके बाद उन्होंने 11वें और 12वें होल पर लगातार बर्डी लगाईं और अंत में 16वें और 17वें होल पर बर्डी के साथ शानदार समापन किया। उन्हें हर नौ होल के सेट में एक-एक बोगी का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने संयम बनाए रखा और 65 का स्कोर दर्ज किया, जिससे वे जीत की दौड़ में मजबूती से बने हुए हैं।

पिछले हफ्ते बीएमडब्ल्यू चैंपियनशिप में संयुक्त रूप से 12वें स्थान पर रहने के बाद भाटिया फेडएक्स कप स्टैंडिंग में 15वें स्थान पर ईस्ट लेक पहुंचे थे। उन्होंने सीजन के आखिरी टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाले शीर्ष 30 खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाए रखी।

अब उनके पास लीडरबोर्ड में ऊपर चढ़ने के लिए तीन और राउंड होंगे। इस टूर्नामेंट के विजेता को फेडएक्स कप चैंपियन का खिताब दिया जाता है। पहली बार टूर चैंपियनशिप खेल रहे ली ने आठ-अंडर 62 के स्कोर के साथ अपनी छाप छोड़ी। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का खेल एकदम क्लीन रहा। उन्होंने बिना किसी बोगी के आठ बर्डी लगाईं और दो शॉट की बढ़त बना ली। उनका यह स्कोर उनके पीजीए टूर करियर के सबसे कम स्कोर (राउंड) के बराबर था, जो उन्होंने इसी सीजन की शुरुआत में 'द अमेरिकन एक्सप्रेस' टूर्नामेंट में हासिल किया था।

ली का प्रदर्शन इसलिए भी प्रभावशाली था क्योंकि ईस्ट लेक पहुंचने से पहले उन्होंने माना था कि पिछले दो हफ्तों में खराब प्रदर्शन के कारण उनका आत्मविश्वास कम हो गया था। हालांकि, उनके खेल में उस संघर्ष का कोई संकेत नहीं दिखा, क्योंकि उन्होंने नरम ग्रीन्स पर मिले मौकों को बार-बार भुनाया। उन्होंने अपने आठ बर्डी में से चार बर्डी 10 फीट से ज्यादा की दूरी से लगाईं और अपने शानदार राउंड का समापन 'पार-5' वाले 18वें होल पर बर्डी के साथ किया।

इस हफ़्ते की शुरुआत में फेडएक्स कप में 21वें स्थान पर रहे ली का सीजन अब तक अच्छा रहा है। उन्होंने 19 टूर्नामेंट में हिस्सा लिया और चार बार टॉप-10 में जगह बनाई। उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन एटी&टी पेबल बीच प्रो-एम और जेनेसिस स्कॉटिश ओपन में रहा, जहां वे उपविजेता रहे।

विक्टर होवलैंड, कॉलिन मोरीकावा और क्रिस गोटरप छह-अंडर 64 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। 2023 फेडएक्स कप विजेता होवलैंड ने शानदार पुटिंग का प्रदर्शन किया और 141 फीट से अधिक की दूरी से पुट किए। मोरीकावा का दिन भी ग्रीन्स पर अच्छा रहा, जबकि गोटरप ने बिना किसी बोगी के राउंड पूरा किया।

फेडएक्स कप का एक और खिताब जीतने की कोशिश कर रहे स्कॉटी शेफलर ने पहले राउंड में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बिना कोई शॉट गंवाए 65 का स्कोर बनाया, जो अक्षय भाटिया के स्कोर के बराबर था। दुनिया के नंबर एक गोल्फर शेफलर पिछले हफ्ते 'हैंड, फुट एंड माउथ' बीमारी से जूझ रहे थे, लेकिन अटलांटा में उनका खेल देखकर लगा कि वह लगभग पूरी तरह फिट हो चुके हैं। डिफेंडिंग चैंपियन टॉमी फ्लीटवुड ने 66 के स्कोर के साथ शुरुआत की, जबकि बीडब्ल्यूएम चैंपियनशिप विजेता विन्धम क्लार्क ने अपने आखिरी तीन होल्स में दो बर्डी लगाकर 67 का स्कोर बनाया।

तीन बार के फेडएक्स कप चैंपियन रॉरी मैकलरॉय ने चौथे खिताब के लिए अपनी चुनौती की शुरुआत 68 के स्कोर के साथ की। खेल शुरू होने से ठीक पहले बारिश के कारण ईस्ट लेक का मैदान नरम हो गया था, जिससे स्कोर असामान्य रूप से कम रहे। शुरुआती राउंड पूरा करने वाले सभी 29 खिलाड़ी 'ईवन पार' या उससे बेहतर स्कोर पर रहे। टूर्नामेंट से 2025 यूएस ओपन चैंपियन जे.जे. स्पॉन बाहर हो गए। कंधे की चोट के कारण पाँच होल्स के बाद उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया।

--आईएएनएस

एसएम/पीएम

Share this story

Tags