Samachar Nama
×

ग्लोबल चेस लीग सीजन 4: कार्लसन की वापसी, दिव्या का डेब्यू; प्लेयर ड्राफ्ट मुंबई में होगा

मुंबई, 27 जून (आईएएनएस)। ग्लोबल चेस लीग (जीसीएल) का चौथा सीजन बेंगलुरु में 3 से 13 सितंबर के बीच खेला जाएगा, जिससे पहले 'सीजन 4' का प्लेयर ड्राफ्ट 29 जुलाई को मुंबई में आयोजित होगा। इस ड्राफ्ट में मैग्नस कार्लसन एक साल बाद वापसी करेंगे और मौजूदा फिडे विमेंस वर्ल्ड कप चैंपियन दिव्या देशमुख लीग में अपना डेब्यू करेंगी।

मुंबई, 27 जून (आईएएनएस)। ग्लोबल चेस लीग (जीसीएल) का चौथा सीजन बेंगलुरु में 3 से 13 सितंबर के बीच खेला जाएगा, जिससे पहले 'सीजन 4' का प्लेयर ड्राफ्ट 29 जुलाई को मुंबई में आयोजित होगा। इस ड्राफ्ट में मैग्नस कार्लसन एक साल बाद वापसी करेंगे और मौजूदा फिडे विमेंस वर्ल्ड कप चैंपियन दिव्या देशमुख लीग में अपना डेब्यू करेंगी।

खिलाड़ियों का पूल तय होने और रिटेंशन का समय खत्म होने के बाद, अब ध्यान 29 जुलाई को मुंबई में होने वाले सीजन 4 के प्लेयर ड्राफ्ट पर है। इस लीग में मुंबा मास्टर्स, अमेरिकन गैम्बिट्स, गंगा ग्रैंडमास्टर्स, त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स, अलास्कन नाइट्स और अल्पाइन एपीएल पाइपर्स शामिल हैं।

सीजन 4 के प्लेयर पूल में अलग-अलग पीढ़ियों के 36 ग्रैंडमास्टर शामिल हैं, जिनमें वर्ल्ड चैंपियन, वर्ल्ड कप विजेता, ओलंपियाड पदक विजेता और अंतरराष्ट्रीय शतरंज जगत की बड़ी हस्तियां शामिल हैं। वापसी करने वाले स्टार खिलाड़ियों और नए खिलाड़ियों को मिलाकर, फ्रेंचाइजी के पास अलग-अलग कैटेगरी में छह खिलाड़ियों वाली संतुलित टीमें बनाने के लिए कई विकल्प होंगे।

शुरुआत से ही, ग्लोबल चेस लीग ने फ्रेंचाइजी-आधारित मिक्स्ड-टीम फॉर्मेट और टेक्नोलॉजी-आधारित फैन एक्सपीरियंस को पेश करके एलीट शतरंज को बदल दिया है। भारत में पहली बार आयोजित सीजन 3 ने एक अहम उपलब्धि हासिल की और एआई-पावर्ड इन-एरिना फीचर्स, बेहतर ब्रॉडकास्ट गुणवत्ता और अपने ग्लोबल टैलेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम 'जीसीएल कंटेंडर्स' के लगातार विकास के साथ नए मानक स्थापित किए। यह सीजन अल्पाइन एसजी पाइपर्स के चैंपियन बनने के साथ समाप्त हुआ, जिन्होंने फाइनल में शानदार जीत हासिल की।

प्लेयर ड्राफ्ट में चार कैटेगरी में छह खिलाड़ियों वाली टीमें बनाई जाएंगी। इनमें एक आइकन, दो सुपरस्टार पुरुष, दो सुपरस्टार महिला और एक प्रॉडिजी (प्रतिभावान युवा खिलाड़ी) होंगे। यह सब लीग के छह-बोर्ड वाले रैपिड फॉर्मेट के तहत होगा, जिसमें सभी बोर्ड समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।

इस खास ड्राफ्ट लिस्ट में पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद, फिडे वर्ल्ड कप 2025 के विजेता जावोखिर सिंदारोव, महिला वर्ल्ड रैपिड चैंपियन कोनेरू हम्पी, पूर्व महिला वर्ल्ड चैंपियन एलेक्जेंड्रा कोस्तेनियुक, वर्ल्ड चैंपियनशिप के चैलेंजर इयान नेपोम्नियाची और पूर्व वर्ल्ड कप चैंपियन व ओलंपियाड गोल्ड मेडलिस्ट लेवोन अरोनियन शामिल हैं।

इसमें वोलोडार मुर्जिन (मौजूदा वर्ल्ड रैपिड चैंपियन) और लियोन ल्यूक मेंडोंका (भारतीय ग्रैंडमास्टर) जैसे उभरते हुए खिलाड़ी भी शामिल हैं। इससे फ्रेंचाइजी को सीजन 4 के लिए अपनी टीम बनाते समय अनुभवी चैंपियन और नए टैलेंट का अच्छा मिश्रण मिलेगा।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags