Samachar Nama
×

फ्रेंच ओपन: रोमांचक मुकाबले में पोतापवा की हार, पहली बार क्वार्टर फाइनल में कालिनस्काया

पेरिस, 1 जून (आईएएनएस)। फ्रेंच ओपन में अन्ना कालिनस्काया ने सोमवार को एक जबरदस्त तीन-सेट के मुकाबले में अनास्तासिया पोतापवा के खिलाफ 6-4, 2-6, 7-6(7) से जीत दर्ज की। 2 घंटे 49 मिनट तक चले इस मुकाबले को जीतकर 27 वर्षीय रूसी खिलाड़ी ने अपने करियर में पहली बार फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

इस जीत के साथ पोटापोवा के खिलाफ कलिनस्काया का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 3-0 हो गया है। वह अपने करियर के पांचवें क्ले-कोर्ट क्वार्टर-फाइनल में पहुंच गई हैं।

22वीं वरीयता प्राप्त अन्ना कालिनस्काया का क्वार्टर फाइनल तक का यह सफर किसी ग्रैंड स्लैम में उनका दूसरा ही मौका है। इससे पहले उन्होंने 2024 ऑस्ट्रेलियन ओपन में शानदार प्रदर्शन किया था। गौरतलब है कि इस साल के टूर्नामेंट से पहले, वह रोलैंड गैरोस में मेन ड्रॉ का सिर्फ एक मैच जीतकर ही पेरिस पहुंची थीं।

कोर्ट सुजैन-लेंग्लेन पर खेले गए मुकाबले के पहले सेट में 4-1 से पिछड़ने के बाद कालिनस्काया शानदार वापसी करते हुए बढ़त बनाने में कामयाब रहीं, लेकिन 28वीं वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी पोतापवा दूसरे सेट में जीत हासिल करके मैच को निर्णायक तीसरे सेट तक ले गईं।

तीसरे और निर्णायक सेट में और भी चौंकाने वाले मोड़ आए। 1-4 से पिछड़ने के बाद, पोतापवा ने जोरदार वापसी की, उन्हें 5-4 और 6-5 के स्कोर पर मैच जीतने के लिए दो बार सर्विस करने का मौका भी मिला। हालांकि, कालिनस्काया ने हर बार अपना संयम बनाए रखा और मैच को टाई-ब्रेक तक खींच ले गईं।

इसके बाद भी, मैच का रोमांच जारी रहा। टाई-ब्रेक में पोतापवा ने 4-1 की बढ़त बना ली थी और ऐसा लग रहा था कि जीत उनकी ही होगी, लेकिन उनकी कुछ गलतियों का फायदा उठाकर कालिनस्काया ने जोरदार वापसी करते हुए मैच का पासा पूरी तरह पलट दिया। निर्णायक सेट की एक खास बात यह थी कि कलिनस्काया बार-बार हार के कगार पर होने के बावजूद शांत और संयमित बनी रहीं।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags