Samachar Nama
×

फोर्टुइन बने अबूझ पहेली, हरमन-एस्टरहुइजेन ने लगाया अर्धशतक, साउथ अफ्रीका ने तीसरे वनडे में नामीबिया को 9 विकेट से रौंदा

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नामीबिया को तीसरे वनडे मुकाबले में 9 विकेट से रौंदा। नामीबिया से मिले 157 रनों के लक्ष्य को साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 21.3 ओवर में महज एक विकेट खोकर हासिल किया।

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नामीबिया को तीसरे वनडे मुकाबले में 9 विकेट से रौंदा। नामीबिया से मिले 157 रनों के लक्ष्य को साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 21.3 ओवर में महज एक विकेट खोकर हासिल किया।

साउथ अफ्रीका ने इस जीत के साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रोटियाज टीम की शुरुआत शानदार रही। कॉनर एस्टरहुइजेन और जॉर्डन हरमन ने पहले विकेट के लिए 20.6 ओवर में 150 रन जोड़े। हरमन 59 गेंदों में 77 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 13 चौके लगाए। वहीं, एस्टरहुइजेन भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 68 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, डेवाल्ड ब्रेविस 6 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले, साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों के आगे नामीबिया के बल्लेबाजों की एक नहीं चली और पूरी टीम महज 156 रन बनाकर ऑलआउट हुई। नामीबिया की शुरुआत बेहद खराब रही और माइकल वैन लिंगेन सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, जैन फ्राइलिनक भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लॉरेन स्टीनकैंप ने 36 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौकों की मदद से 23 रन बनाए।

अलेक्जेंडर वोल्शेंक अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 68 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान गेरहार्ड इरास्मस का बल्ला खामोश रहा और वह सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए। जेन ग्रीन 42 गेंदों में 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रूबेन ट्रम्पेलमैन 13 रन ही बना सके, जबकि वाल्डो स्मिथ 2 रन बनाकर आउट हुए। मैक्स हेइन्गो 6 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहे।

साउथ अफ्रीका की ओर से गेंदबाजी में कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में महज 33 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, क्वेना मफाका और नकाबायोमजी पीटर ने दो-दो विकेट चटकाए। फोर्टुइन को गेंद से उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Share this story