Samachar Nama
×

फॉर्मूला 1: मैकलारेन के लैंडो नॉरिस का शानदार प्रदर्शन, स्प्रिंट रेस के लिए पोल पोजीशन अपने नाम की

मियामी, 2 मई (आईएएनएस)। फॉर्मूला 1 वर्ल्ड चैंपियनशिप के मियामी ग्रैंड प्रिक्स वीकेंड की शुरुआत बेहद रोमांचक रही। मैकलारेन के लैंडो नॉरिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्प्रिंट रेस के लिए पोल पोजीशन अपने नाम कर ली। नॉरिस ने एक बेहतरीन लैप लगाकर मर्सिडीज के युवा और इन-फॉर्म ड्राइवर किमी एंटोनेली को पीछे छोड़ते हुए टीम को अहम बढ़त दिलाई।

नॉरिस ने 1:27.869 का तेज लैप टाइम निकाला, जो पूरे सेशन में सबसे बेहतर साबित हुआ। हार्ड रॉक स्टेडियम सर्किट पर उनकी समझ और कार पर पकड़ साफ नजर आई। उन्होंने एंटोनेली को 0.222 सेकंड के अंतर से पछाड़कर पोल पोजीशन हासिल की। इस उपलब्धि के बाद नॉरिस काफी खुश नजर आए।

नॉरिस ने कहा कि टीम ने कार में कई नए बदलाव किए हैं, जिनका सकारात्मक असर दिखा है। जीत टीम के इंजीनियरों और मैकेनिकों की मेहनत का इनाम है। कार में बेहतर ग्रिप मिलने से उन्हें ट्रैक पर आत्मविश्वास मिला।

क्वालिफाइंग में एंटोनेली दूसरे स्थान पर रहे, जबकि मैकलारेन के ही ऑस्कर पियास्ट्री तीसरे स्थान पर क्वालिफाई करने में सफल रहे। फेरारी के चार्ल्स लेक्लर्क चौथे स्थान पर रहे। रविवार को होने वाली मुख्य रेस से पहले शनिवार की 100 किलोमीटर की स्प्रिंट रेस बेहद अहम होगी।

पिछले साल मियामी में स्प्रिंट जीतने वाले नॉरिस ने इस ट्रैक के प्रति अपना लगाव जताते हुए कहा कि उन्हें मियामी ट्रैक के साथ-साथ यहां का माहौल भी बेहद पसंद है। वीकेंड अभी लंबा है और असली चुनौती अभी बाकी है।

रेड बुल के चार बार के वर्ल्ड चैंपियन मैक्स वर्स्टापेन इस बार पांचवें स्थान पर रहे। यह उनके लिए निराशाजनक रहा। मर्सिडीज के जॉर्ज रसेल छठे स्थान पर रहे। रसेल ने मैकलारेन और फेरारी की तेजी पर हैरानी जताई और माना कि दोनों टीमों ने जबरदस्त सुधार किया है।

रसेल ने अपनी परेशानियों का जिक्र करते हुए कहा कि मियामी ट्रैक उनके लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है, खासकर गर्म मौसम में। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्प्रिंट रेस में वे बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

टॉप 10 में आइजैक हैडजर और पियरे गैस्ली भी शामिल रहे। वहीं, एस्टन मार्टिन के लिए यह सेशन निराशाजनक रहा, जहां फर्नांडो अलोंसो और लांस स्ट्रोल ग्रिड के सबसे पीछे रहे। यहां तक कि वे नई टीम कैडिलैक से भी पीछे रह गए। मियामी ग्रां प्री का आगाज दिलचस्प रहा है। स्प्रिंट रेस के साथ-साथ मुख्य रेस में भी कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags