16 साल छोटी साथी रेसलर से दिल लगा बैठा WWE का पूर्व चैंपियन, तस्वीर के बाद रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

WWE में पिछले कुछ साल डेमियन प्रीस्ट के लिए काफी अच्छे रहे हैं। पिछले साल उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी। 118 दिनों तक उनका टाइटल रन जबरदस्त रहा था। गनथर ने समरस्लैम 2024 में उनका चैंपियनशिप रन खत्म किया। अब प्रीस्ट के बारे में एक दिलचस्प जानकारी सामने आ रही है।
कहा जा रहा है कि डेमियन प्रीस्ट WWE स्टार के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं। प्रीस्ट 42 साल के हैं और वह अपने से 16 साल छोटी लड़की को डेट कर रहे हैं। यह खबर निश्चित तौर पर फैंस के लिए काफी चौंकाने वाली है। हालांकि, इस बारे में अभी तक प्रीस्ट की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
डेमियन प्रीस्ट किसे डेट कर रहे हैं?
रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में बताया कि डेमियन प्रीस्ट फिलहाल 26 साल की NXT सुपरस्टार लोला वाइस को डेट कर रहे हैं। आपको बता दें कि वाइस ने तीन साल पहले WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। NXT में उनका काम अब तक काफी अच्छा रहा है। वाइस ने कुछ समय पहले प्रीस्ट के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की थी। इसके बाद यह तय हो गया कि दोनों के बीच रोमांस चरम पर है। आने वाले समय में प्रीस्ट अपने रिलेशनशिप के बारे में फैंस को जरूर बताएंगे।
WWE में डेमियन प्रीस्ट का अब तक का करियर कैसा रहा है?
डेमियन प्रीस्ट ने WWE में 2018 में डेब्यू किया था। इससे पहले उन्होंने रिंग ऑफ ऑनर और न्यू जापान प्रो-रेसलिंग में भी काम किया था। प्रीस्ट ने सबसे पहले NXT में शुरुआत की थी। उन्होंने बहुत जल्द NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप जीतकर अपना हुनर दिखाया। वह तुरंत ही फैंस की नजरों में आ गए। WWE ने उन्हें बड़ा तोहफा भी दिया।
प्रीस्ट ने 2021 में मेन रोस्टर में एंट्री की। उन्होंने यूएस चैंपियनशिप जीती। 2022 से 2024 तक वह जजमेंट डे का हिस्सा रहे। इस ग्रुप को बड़ा बनाने में प्रीस्ट का बड़ा हाथ रहा। 2023 में डेमियन को मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट भी मिला। प्रीस्ट ने रेसलमेनिया 40 में ड्रू मैकइंटायर पर ब्रीफकेस कैश इन करके वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती। इसके अलावा प्रीस्ट ने टैग टीम डिवीजन में भी शानदार काम किया है।