Samachar Nama
×

फॉर्म की तलाश में बाबर आजम घरेलू क्रिकेट में लौटे, ओजीडीसीएल के लिए प्रथम श्रेणी मैच खेलेंगे

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टेस्ट फॉर्मेट के कप्तान बाबर आजम लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। बाबर ने न सिर्फ टेस्ट बल्कि वनडे और टी20 में भी अपनी बल्लेबाज से निराश किया है। हाल ही में इंग्लैंड में संपन्न टेस्ट सीरीज में भी बाबर का प्रदर्शन साधारण रहा।

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टेस्ट फॉर्मेट के कप्तान बाबर आजम लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। बाबर ने न सिर्फ टेस्ट बल्कि वनडे और टी20 में भी अपनी बल्लेबाज से निराश किया है। हाल ही में इंग्लैंड में संपन्न टेस्ट सीरीज में भी बाबर का प्रदर्शन साधारण रहा।

खराब फॉर्म से बाहर निकलने के लिए बाबर आजम ने अब घरेलू क्रिकेट का रुख किया है। आजम 2019 के बाद पहली बार घरेलू रेड बॉल क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। वह ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (ओजीडीसीएल) के लिए चल रहे प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड 1 फर्स्ट-क्लास टूर्नामेंट में खेलेंगे। विभाग ने उन्हें गेस्ट प्लेयर के तौर पर साइन किया है। बाबर ने आखिरी बार दिसंबर 2019 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेली थी।

ओजीडीसीएल के स्पोर्ट्स हेड फराह के हवाले से कहा गया, "बाबर 16 सितंबर को यूके से पाकिस्तान वापस आएंगे और अगले दिन ओजीडीसीएल स्क्वॉड में शामिल होंगे। उनकी किट का ऑर्डर दे दिया गया है। बाबर आने पर तय करेंगे कि वह दूसरे मैच से खेलेंगे या तीसरे मैच से।"

बाबर की लंबे समय से घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट से दूरी बनाने के लिए आलोचना हो रही है। बाबर ने अपना आखिरी टेस्ट शतक दिसंबर 2022 में कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ 161 रन की पारी खेली थी।

बाबर आजम के अलावा टेस्ट टीम से बाहर चल रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और बल्लेबाज सलमान अली आगा भी प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल रहे हैं। शाहीन शाह अफरीदी केआरएल और सलमान अली आगा किंग्समेन एकेडमी के लिए खेल रहे हैं। सलमान आगा ने हाल ही में प्रथम श्रेणी में तिहरा शतक लगाया था।

इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज 3-0 गंवाने वाली पाकिस्तान टीम का लंबे समय से टेस्ट फॉर्मेट में खराब प्रदर्शन रहा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में पाकिस्तान फिलहाल सबसे नीचे है।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story