Samachar Nama
×

FIFA World Cup Opening Ceremony Highlights: शकीरा के डांस ने जीता दिल, कई इंटरनेशनल सेलेब्स ने जमाया रंग, देखे वीडियो 

FIFA World Cup Opening Ceremony Highlights: शकीरा के डांस ने जीता दिल, कई इंटरनेशनल सेलेब्स ने जमाया रंग, देखे वीडियो 

FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में इंटरनेशनल स्टार्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इतिहास के सबसे बड़े फुटबॉल वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी देखकर फैंस बहुत खुश थे। शकीरा और बर्ना बॉय की म्यूज़िकल परफॉर्मेंस वाकई दिल को छू लेने वाली थी। खास बात यह है कि पहली बार FIFA वर्ल्ड कप में 48 देश हिस्सा ले रहे हैं; इससे पहले हिस्सा लेने वाले देशों की संख्या 32 थी।


हाल ही में इंटरनेट पर "Die-Die" गाना काफी चर्चा में रहा है और शकीरा ने एस्टाडियो एज़्टेका में इसी गाने पर परफॉर्म करके भीड़ का दिल जीत लिया। उनकी परफॉर्मेंस ने 2010 वर्ल्ड कप की यादें ताज़ा कर दीं, जब उन्होंने अपना मशहूर गाना "वाका-वाका" गाया था। इस बार उन्होंने नाइजीरियाई स्टार बर्ना बॉय के साथ शानदार परफॉर्मेंस दी।


ओपनिंग सेरेमनी के दौरान एज़्टेक संस्कृति की झलक दिखाई गई और मशहूर मैक्सिकन सिंगर लीला डाउन्स ने सभी का स्वागत किया। परफॉर्मर्स ने रंग-बिरंगी पोशाकें पहनी थीं और शानदार डांस मूव्स दिखाए।

गौरतलब है कि फुटबॉल की दुनिया में एस्टाडियो एज़्टेका का खास महत्व है, क्योंकि यहाँ 1970 और 1986 में वर्ल्ड कप के फाइनल मैच खेले गए थे और यहाँ 87,000 से ज़्यादा दर्शकों के बैठने की क्षमता है। मैक्सिकन कलाकारों ने भी यादगार परफॉर्मेंस दीं।

FIFA वर्ल्ड कप 2026 की मेज़बानी तीन देश मिलकर कर रहे हैं। जहाँ मैक्सिको में ओपनिंग सेरेमनी हो चुकी है, वहीं USA और कनाडा में भी वहाँ पहला मैच खेले जाने से पहले ऐसी ही सेरेमनी आयोजित की जाएंगी। इस वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में कुल 104 मैच खेले जाएंगे।

Share this story

Tags