FIFA World Cup जानिए कब , कौन सी टीम बनी चैंपियन, इस टीम के नाम हैं सबसे ज्यादा खिताब
फुटबॉल न्यूज़ डेस्क।फीफा विश्व कप 2022 का आगाज जल्द होने वाला है।टूर्नामेंट 20 नवंबर से शुरु होगा और टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर को खेला जाएगा।200 से अधिक देशों ने इस टूर्नामेंट में क्वालिफाई करने की कोशिश की, लेकिन मेजबान कतर सहित 32 टीमें ही क्वालिफाई कर पाई हैं।

फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 से हुई थी। हम आपको बता रहे हैं कि सबसे ज्यादा खिताब किस टीम के नाम हैं ।वहीं कौन सी टीम कब चैंपियन बनी है।सबसे ज्यादा बार फीफा विश्व कप जीतने वाली टीम ब्राजील है,जिसने अब तक पांच बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।ब्राजील ने साल 1958, 1962, 1970, 1994, 2002 में खिताब पर कब्जा किया।
इसके अलावा इटली ने चार बार, फ्रांस अर्जेंटीना, उरुग्वे ने दो बार, इंग्लैंड और स्पेन ने एक बार यह खिताब हासिल किया हैं।इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं, कई टीमें ऐसी हैं जिनका खिताबी सूखा चल रहा है । पुर्तगाल जैसी टीम ने अब तक एक बार भी ट्रॉफी अपने नाम नहीं की है।

दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो फीफा विश्व कप में पुर्तगाल की अगुवाई करेंगे। फुटबॉल की दुनिया में मौजूदा समय में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी काफी लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं ।इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर एक बार फिर नजरें रहेंगी। लियोनेल मेस्सी टूर्नामेंट में अर्जेंटीना के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। अर्जेंटीना दो बार खिताब जीत चुकी हैं,लेकिन मेस्सी बतौर खिलाड़ी एक बार ट्रॉफी उठाना चाहेंगे।फीफा विश्वकप 2022 में 32 टीमों के बीच कुल 64 मैच खेले जाएंगे । सभी मुकाबले आठ अलग- अलग वेन्यू पर होने हैं।

जानिए कब , कौन सी टीम बनी चैंपियन--
| 1930 | उरुग्वे |
| 1934 | इटली |
| 1938 | इटली |
| 1950 | उरुग्वे |
| 1954 | पश्चिम जर्मनी |
| 1958 | ब्राजील |
| 1962 | ब्राजील |
| 1966 | इंग्लैंड |
| 1970 | ब्राजील |
| 1974 | पश्चिम जर्मनी |
| 1978 | अर्जेंटीना |
| 1982 | इटली |
| 1986 | अर्जेंटीना |
| 1990 | पश्चिमी जर्मनी |
| 1994 | ब्राजील |
| 1998 | फ्रांस |
| 2002 | ब्राजील |
| 2006 | इटली |
| 2010 | साउथ अफ्रीका |
| 2014 | जर्मनी |
| 2018 | फ्रांस |

