Samachar Nama
×

फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले 5 खिलाड़ी

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है। दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का यह आखिरी विश्व कप माना जा रहा है। मेसी की अगुवाई में अर्जेंटीना अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। आइए आपको उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप में दागे हैं सबसे ज्यादा गोल।
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले 5 खिलाड़ी

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है। दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का यह आखिरी विश्व कप माना जा रहा है। मेसी की अगुवाई में अर्जेंटीना अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। आइए आपको उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप में दागे हैं सबसे ज्यादा गोल।

मिरोस्लाव क्लोस:जर्मनी के स्टार खिलाड़ी क्लोस फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने 2022 से लेकर 2014 के बीच में चार विश्व कप में हिस्सा लिया और इस दौरान खेले 24 मुकाबलों में कुल 16 गोल किए। 2002 और 2006 में क्लोस ने 5-5 गोल दागे थे, जबकि साल 2010 में 4 और अपने करियर के आखिरी विश्व कप में उन्होंने 2 गोल किए थे।

रोनाल्डो: ब्राजील के लिए खेलने वाले रोनाल्डो फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। द फेनोमेनन के नाम से मशहूर रोनाल्डो ने अपने 1994 से लेकर 2006 के बीच में कुल 15 गोल किए। उन्होंने यह उपलब्धि महज 19 मुकाबलों में हासिल की। 2002 विश्व कप में रोनाल्डो ने 8 गोल दागते हुए ब्राजील को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

जस्टन फोंटेन: फ्रांस के इस खिलाड़ी ने 1958 विश्व कप के दौरान ऐसा रिकॉर्ड कायम किया था, जिसे तोड़ना बेहद मुश्किल नजर आता है। जस्टन ने इस विश्व कप में शानदार खेल दिखाते हुए अकेले 13 गोल किए थे। सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने यह कारनामा महज 6 मुकाबलों में ही करके दिखाया था। यह रिकॉर्ड आजतक कोई भी फुटबॉलर नहीं तोड़ सका है।

लियोनेल मेसी: साल 2022 में अर्जेंटीना को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाने वाले लियोनेल मेसी फीफा विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे पायदान पर हैं। मेसी ने 2006 से लेकर 2022 के बीच वर्ल्ड कप में अब तक कुल 13 गोल किए हैं। कतर में खेला गया आखिरी विश्व कप मेसी के लिए यादगार रहा था और उन्होंने 7 गोल करके अर्जेंटीना को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

किलियन एमबाप्पे: कतर में हुए आखिरी विश्व कप में भले ही अर्जेंटीना चैंपियन बनी थी, लेकिन एमबाप्पे सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाले खिलाड़ी रहे थे। फाइनल में एमबाप्पे के खेल ने विरोधियों को भी उनका मुरीद बना दिया था। विश्व कप में वह अब तक खेले 14 मुकाबलों में 12 गोल कर चुके हैं। पिछले वर्ल्ड कप में एमबाप्पे ने 8 गोल करते हुए गोल्डन बूट को भी अपने नाम किया था।

--आईएएनएस

एसएम/एएस

Share this story

Tags