Samachar Nama
×

फीफा विश्व कप: 'हमें अपने कैंपेन पर गर्व है', टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद बोले यूएसए के मैनेजर पोचेटिनो

सिएटल, 7 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी फुटबॉल टीम के मैनेजर मौरिसियो पोचेटिनो ने कहा है कि मंगलवार को बेल्जियम से 4-1 से हार के बावजूद उन्हें अपनी टीम के वर्ल्ड कप कैंपेन पर गर्व है। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट ने भविष्य की सफलता की नींव रखी है।

सिएटल, 7 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी फुटबॉल टीम के मैनेजर मौरिसियो पोचेटिनो ने कहा है कि मंगलवार को बेल्जियम से 4-1 से हार के बावजूद उन्हें अपनी टीम के वर्ल्ड कप कैंपेन पर गर्व है। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट ने भविष्य की सफलता की नींव रखी है।

अर्जेंटीना के पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि उनकी टीम टूर्नामेंट में पहले जैसा फॉर्म नहीं दिखा पाई, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में किया गया प्रदर्शन हमारे लिए गर्व का कारण बना रहा।

शिन्हुआ के मुताबिक, राउंड ऑफ 16 मैच में बेल्जियम से हार के बाद पोचेटिनो ने कहा, "बाहर होना दुख देता है। हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, और यही सच्चाई है। कभी-कभी, टूर्नामेंट के दौरान, एक दिन ऐसा आता है जब चीजें आपके हिसाब से नहीं होतीं। बदकिस्मती से, वह दिन आज था। ऐसा होने का यह सही समय नहीं है, लेकिन हम उस स्तर तक नहीं पहुंच पाए, जो हमने पहले दिखाया था।"

उन्होंने कहा, "हमें यह भी मानना ​​चाहिए कि इस टीम ने क्या हासिल किया है। हमें अपने कैंपेन पर बहुत गर्व है। हमने इस सफर का मजा लिया, और आज का नतीजा दुख देता है क्योंकि हमें विश्वास था कि हम और आगे जा सकते हैं।"

सितंबर 2024 में यूनाइटेड स्टेट्स की कमान संभालने वाले पोचेटिनो ने कहा कि वर्ल्ड कप उनकी टीम के लिए सीखने का अनुभव रहा।

उन्होंने कहा, "सुधार कभी भी सीधे ऊपर जाने वाले रॉकेट जैसा नहीं होता। एक साल पहले, अगर किसी ने हमसे कहा होता कि हम वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 में बेल्जियम से खेलेंगे, तो हर कोई कहता कि हमें अभी बहुत काम करना है। यह उम्मीद करना वास्तविक नहीं है कि सब कुछ जल्दी हो जाएगा। हमने दिखाया है कि हम सुधार कर सकते हैं और मुकाबला कर सकते हैं। हमारे पास युवा खिलाड़ियों की एक पीढ़ी आ रही है, और उन्हें बस इसी रास्ते पर बने रहने और सुधार करते रहने की जरूरत है।"

पोचेटिनो ने कहा, "मैं हर उस खिलाड़ी से खुश हूं जो इसमें शामिल था। 40 या 50 दिनों में हमें एक भी दिक्कत नहीं हुई क्योंकि हर कोई आइडिया को समझता था और सम्मान दिखाता था। यह किसी एक को जज करने का समय नहीं है। हम पूरे ग्रुप से खुश हैं।"

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags