Samachar Nama
×

फीफा विश्व कप: 1966 के बाद इंग्लैंड का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, कांस्य पदक जीतने के बाद बोले बेलिंगहम

मियामी, 19 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप 2026 में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद इंग्लैंड के स्टार मिडफील्डर जूड बेलिंगहम ने टीम के प्रदर्शन को भविष्य के लिए मजबूत आधार बताया। फ्रांस को 6-4 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 में तीसरा स्थान हासिल करने और कांस्य पदक जीतने के बाद बेलिंगहम ने कहा कि 1966 में विश्व कप जीतने के बाद यह इंग्लैंड का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। टीम इस प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर भविष्य में बेहतर नतीजे हासिल कर सकती है।

मैच के बाद सोशल मीडिया पर बेलिंगहम ने लिखा, "यह टीम इस शानदार अंत की हकदार थी। हम निश्चित रूप से ट्रॉफी जीतने आए थे, लेकिन 1966 के बाद यह हमारी सबसे अच्छी रैंकिंग है, जिस पर आगे बढ़ा जा सकता है। इंग्लैंड के सभी प्रशंसकों का धन्यवाद, यह गर्मी कई वजहों से हमेशा यादगार रहेगी।"

मियामी में खेले गए रोमांचक तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड ने शुरुआत से ही दबदबा बनाया। डेक्लान राइस ने टीम का पहला गोल किया, जबकि एजरी कोंसा ने बढ़त दोगुनी कर दी। इसके बाद बुकायो साका ने पहले हाफ में दो गोल दागकर इंग्लैंड को 4-0 की मजबूत बढ़त दिला दी।

हालांकि दूसरे हाफ में फ्रांस ने शानदार वापसी की। काइलियन एम्बाप्पे ने दो गोल किए, जबकि ब्रैडली बारकोला ने भी एक गोल दागकर मुकाबले को 4-3 तक पहुंचा दिया। मैच के अंतिम क्षणों में मालो गुस्टो के फाउल पर मिले पेनल्टी को साका ने गोल में बदलते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की। स्टॉपेज टाइम में ओस्मान डेम्बेले ने फ्रांस के लिए एक और गोल किया, लेकिन इंग्लैंड की जीत पर इसका असर नहीं पड़ा।

79वें मिनट में मैदान पर उतरे जूड बेलिंगहम ने इंजरी टाइम में शानदार काउंटर-अटैक के बाद गोल कर इंग्लैंड की 6-4 की यादगार जीत पर मुहर लगा दी। इस गोल के साथ उन्होंने टूर्नामेंट में 7 गोल किए और एक ही विश्व कप में 7 गोल करने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने गैरी लिनेकर और हैरी केन के छह-छह गोल के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags