Samachar Nama
×

फीफा विश्व कप: बेल्जियम को झटका, ईरान के खिलाफ नहीं खेलेंगे विंगर जेरेमी डोकू

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप 2026 में सोमवार को बेल्जियम का मुकाबला ईरान के खिलाफ होना है। ग्रुप जी के इस अहम मुकाबले से पहले बेल्जियम को बड़ा झटका लगा है। टीम के विंगर जेरेमी डोकू बीमारी की वजह से ईरान के खिलाफ होना वाले मैच से बाहर हो गए हैं। डोकू के मैच से बाहर रहने की घोषणा बेल्जियम टीम ने रविवार को की।

बेल्जियम टीम की तरफ से सोशल मीडिया पर साझा किए पोस्ट के मुताबिक, "बीमारी की वजह से, डोकू ईरान के खिलाफ हमारे अगले मैच का हिस्सा नहीं होंगे।"

बेल्जियम अगर नॉकआउट स्टेज में पहुंचता है, तो उसमें भी डोकू के बाहर रहने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक 24 साल के डोकू की पत्नी उनके पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं। इस वजह से वह टीम से बाहर रह सकते हैं।

डोकू ने पिछले सोमवार को बेल्जियम के विश्व कप ओपनर में शुरुआत की और मिस्र के साथ 1-1 से ड्रॉ मैच के 86वें मिनट तक खेले। खबर है कि ओपनिंग मैच से एक सप्ताह पहले सांस लेने में दिक्कत की वजह से वह अभ्यास से जल्दी चले गए थे।

बेल्जियम के कोच रूडी गार्सिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "वह नहीं खेल सकता। हम उसके बिना खेलेंगे। मुझे शुक्रवार शाम से पता था कि वह नहीं खेलेगा। मैं ऐसे खिलाड़ियों को नहीं खिलाना चाहता जो फिट नहीं हैं। खिलाड़ियों का 100 प्रतिशत फिट होना ज्यादा जरूरी है। मुझे पूरा यकीन है कि हम अगला मैच जीतेंगे।"

डोकू पिछले एक साल में सिटी के सबसे जरूरी खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। क्लब को एफए कप और काराबाओ कप तक पहुंचाने में उनका अहम योगदान रहा है। उन्होंने हाल ही में क्लब के साथ एक लंबा अनुबंध साइन किया है।

बेल्जियम फीफा की वर्ल्ड रैंकिंग में 10वें नंबर पर है। मिस्र से ड्रॉ खेलने के बाद बेल्जियम के लिए ईरान के खिलाफ जीत हासिल करना बेहद जरूरी है। पूर्व में बेल्जियम और ईरान की एकमात्र भिड़ंत फीफा विश्व कप 2022 में हुई थी, जिसमें ईरान 1-0 से विजयी रही थी।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags