Samachar Nama
×

इंग्लैंड की श्रीलंका पर 89 रन की जीत में चमके विल जैक्स, ऑलराउंडर के नाम जुड़े ये रिकॉर्ड

चेस्टर ली स्ट्रीट, 23 सितंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज में बुरी तरह हारने वाली श्रीलंका के लिए वनडे सीरीज का आगाज भी निराशाजनक रहा है। श्रीलंका को मंगलवार को खेले गए पहले वनडे में इंग्लैंड ने 89 रन से हरा दिया। इंग्लैंड की जीत के हीरो ऑलराउंडर विल जैक्स रहे। प्लेयर ऑफ द मैच रहे जैक्स के नाम इस मैच में कई रिकॉर्ड जुड़े।

चेस्टर ली स्ट्रीट, 23 सितंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज में बुरी तरह हारने वाली श्रीलंका के लिए वनडे सीरीज का आगाज भी निराशाजनक रहा है। श्रीलंका को मंगलवार को खेले गए पहले वनडे में इंग्लैंड ने 89 रन से हरा दिया। इंग्लैंड की जीत के हीरो ऑलराउंडर विल जैक्स रहे। प्लेयर ऑफ द मैच रहे जैक्स के नाम इस मैच में कई रिकॉर्ड जुड़े।

विल जैक्स ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों पर नाबाद 46 रन की पारी खेली। इसके बाद गेंदबाजी के दौरान भी जैक्स छठे नंबर पर आए और 7 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट लिए। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन ने इंग्लैंड को जीत दिलाया और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार।

विल जैक्स के नाम इस मैच के दौरान कई रिकॉर्ड भी जुड़े। जैक्स ने पहली बार वनडे में 5 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड की तरफ से किसी स्पिनर का वनडे में किया गया यह दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पहले स्थान पर विक मार्क्स हैं। मार्क्स ने 1984 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 20 रन देकर 5 विकेट लिए थे। आदिल रशीद अब तीसरे नंबर पर चले गए हैं। रशीद ने 2017 में ब्रिस्टल में आयरलैंड के खिलाफ 27 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

जैक्स इंग्लैंड के चौथे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने किसी वनडे में 40 से अधिक रन बनाने के साथ ही 5 या उससे अधिक विकेट लिए हैं। उनसे पहले ग्रिम हिक ने 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में 80 रन बनाने के साथ ही 33 रन देकर 5 विकेट लिए थे। रोनी ईरानी ने 2002 में द ओवल में भारत के खिलाफ 53 रन बनाने के अलावा 26 रन देकर 5 विकेट लिए थे। पॉल कोलिंगवुड ने 2005 में बांग्लादेश के खिलाफ 112 रन बनाने के अलावा 31 रन देकर 6 विकेट लिए थे।

विल जैक्स वनडे में श्रीलंका के खिलाफ 5 या उससे अधिक विकेट लेने वाले इंग्लैंड के छठे गेंदबाज हैं। उनसे पहले क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, मार्क एल्हम, विक मार्क्स और सैम करन ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

मैच की बात करें तो रिवरसाइड ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और कप्तान हैरी ब्रूक के 67, विल जैक्स के 46 और जो रूट के 44 रनों की मदद 48.1 ओवर में 265 रन बनाए थे। श्रीलंका 37 ओवर में 176 रन पर सिमट गई और 89 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story