Samachar Nama
×

इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए पाकिस्तान की अंडर-19 टीम घोषित, फरहान के हाथों में कमान

लाहौर, 23 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी है। इसमें वनडे सीरीज और एक चार दिवसीय मैच शामिल है। टीम की कमान फरहान यूसुफ के पास होगी।

लाहौर, 23 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी है। इसमें वनडे सीरीज और एक चार दिवसीय मैच शामिल है। टीम की कमान फरहान यूसुफ के पास होगी।

पाकिस्तान अंडर-19 की टीम 5 दिसंबर से इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलेगी, जबकि 13 दिसंबर से वे इंग्लैंड की युवा टीम के खिलाफ चार दिन का मैच खेलेंगे। सभी मुकाबले रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम में कई ऐसे युवा खिलाड़ी चुने गए हैं, जिन्होंने हाल ही में अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था। उस टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान को भारत से हार का सामना करना पड़ा।

टीम में ओपनर उस्मान खान और हयाम खान को जगह मिली है। इसके अलावा, अब्दुल कादिर, हमजा जहूर, मोहम्मद सय्याम, नकाब शफीक और रिजवानुल्लाह जैसे खिलाड़ी भी वनडे टीम का हिस्सा हैं।

पाकिस्तान अंडर-19 की टीम 1 दिसंबर को रावलपिंडी रवाना होने से पहले, मंगलवार से 30 नवंबर तक लाहौर की नेशनल क्रिकेट एकेडमी में एक ट्रेनिंग कैंप लगाएगी। इंग्लैंड अंडर-19 की टीम उसी दिन इस्लामाबाद पहुंचेगी और 2 से 4 दिसंबर तक रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में ट्रेनिंग करेगी।

45 ओवरों के वनडे मैच 5, 7 और 9 दिसंबर को रावलपिंडी में खेले जाएंगे, जिसके बाद, 13 से 16 दिसंबर तक उसी मैदान पर चार दिवसीय मैच खेला जाएगा।

पाकिस्तान अंडर-19 ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड का दौरा किया था। उन्होंने चार वनडे मुकाबलों की सीरीज 3-1 से जीती, लेकिन चार दिवसीय मैच 10 रन से गंवा दिया।

वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की अंडर-19 टीम: फरहान यूसुफ (कप्तान), अब्दुल कादिर, अब्दुल सुभान, हम्माद आसिफ, हम्माद अजीज, हमजा जहूर, हयाम खान, हसनैन अब्बास डार, हुजियाफा अहसन, इब्तिसाम अजहर, मोहम्मद सय्याम, नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह, उस्मान खान और जीशान अहमद।

चार दिवसीय मुकाबले के लिए पाकिस्तान की अंडर-19 टीम: फरहान यूसुफ (कप्तान), अब्दुल कादिर, असद उमर, हम्माद आसिफ, हम्माद अजीज, हमजा जहूर, हसन खान, हयाम खान, हसनैन अब्बास डार, इब्तिसाम अजहर, मोहम्मद सय्याम, मोहम्मद सोहैब, रिजवानुल्लाह, उस्मान खान और जीशान अहमद।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story