Samachar Nama
×

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: बारिश की भेंट चढ़ा तीसरे दिन का पहला सेशन, नहीं फेंकी जा सकी एक भी गेंद

लंदन, 29 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट मैच के तीसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा और एक भी गेंद का खेल नहीं हो सका।

लंदन, 29 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट मैच के तीसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा और एक भी गेंद का खेल नहीं हो सका।

तीसरे दिन का खेल शुरू होने के पहले से ही जारी तेज बारिश की रफ्तार बिल्कुल भी कम नहीं हुई और खिलाड़ियों को पहले सेशन में मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला। झमाझम होती बारिश का अंपायर्स ने काफी देर तक रुकने का इंतजार किया, लेकिन लगातार होती बारिश की वजह से जल्दी लंच ब्रेक लेने का फैसला किया गया।

इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 81 रन स्कोरोबोर्ड पर लगा लिए हैं और मेजबान टीम काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। एमिलियो गे 30 और हैरी ब्रूक 7 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं। इंग्लैंड की कुल बढ़त 261 रनों की हो चुकी है। हालांकि, दूसरी पारी में टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और बेन डकेट सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए। जॉर्डन कॉक्स भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 11 रन बनाकर खुर्रम शहजाद का शिकार बने। जो रूट ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन वह 24 रन बनाने के बाद मोहम्मद अली की गेंद पर विकेटों के सामने पाए गए।

इससे पहले, पाकिस्तान की पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 110 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की ओर से अजान अवैस ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। पाकिस्तान के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सके। अवैस के अलावा, सिर्फ सऊद शकील ही दोहरे अंक में पहुंच सके।

इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में ओली रॉबिन्सन ने सिर्फ 11 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 26 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं, जोश टंग ने 2 विकेट अपनी झोली में डाले। पहली पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम 290 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Share this story