Samachar Nama
×

दूसरा टेस्ट, चौथा दिन: ऑस्ट्रलिया पहली पारी में 99 रन पर ढेर, जीत की दहलीज पर साउथ अफ्रीका

गकेबरहा, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। शुरुआती 2 दिनों के खेल में पिछड़ने के बावजूद साउथ अफ्रीकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जीत की दहलीज पर है। पहली पारी में 425/9 का विशाल स्कोर बनाने के बाद मेजबान टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी पहली पारी में सिर्फ 99 रन पर ढेर कर दिया। चौथे दिन की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट गंवा दिए हैं। यहां से मेजबान टीम के पास पहली पारी के आधार पर 170 रन की बढ़त है। उसे अंतिम दिन जीत के लिए 6 विकेट की दरकार है।

गकेबरहा, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। शुरुआती 2 दिनों के खेल में पिछड़ने के बावजूद साउथ अफ्रीकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जीत की दहलीज पर है। पहली पारी में 425/9 का विशाल स्कोर बनाने के बाद मेजबान टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी पहली पारी में सिर्फ 99 रन पर ढेर कर दिया। चौथे दिन की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट गंवा दिए हैं। यहां से मेजबान टीम के पास पहली पारी के आधार पर 170 रन की बढ़त है। उसे अंतिम दिन जीत के लिए 6 विकेट की दरकार है।

सेंट जॉर्ज पार्क में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने पहली पारी 425/9 के स्कोर पर घोषित की। शुरुआती दो दिन बारिश ने फैंस का मजा किरकिरा किया। इस बीच टीम लड़खड़ा गई। आलम ये रहा कि साउथ अफ्रीका ने 40 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए थे।

इसके बाद कप्तान टेंबा बावुमा ने मोर्चा संभाला, जिन्होंने रयान रिकेल्टन (31) के साथ पांचवें विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम ने 110 रन तक अपने 6 विकेट खो दिए।

यहां से बावुमा ने मार्को जानसेन के साथ सातवें विकेट के लिए 132 रन जोड़े, जबकि साइमन हार्मर के साथ आठवें विकेट के लिए 183 रन की साझेदारी की। बावुमा 19 बाउंड्री के साथ 179 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मार्को जानसेन ने 85 रन की पारी खेली। इनके अलावा, साइमन हार्मर ने 82 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से स्कॉट बोलैंड ने 29 ओवरों में 81 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट निकाले, जबकि मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट चटकाए।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 42.3 ओवरों का सामना कर सकी। इस टीम को चौथी गेंद पर निक मैडिनसन (0) के रूप में शुरुआती झटका लगा। उस समय तक टीम का खाता भी नहीं खुला था। इसके बाद ट्रेविस हेड (14) ने स्कॉट बोलैंड (2) और मार्नस लाबुशेन (14) के साथ 11-11 रन की साझेदारी करते हुए टीम को किसी तरह 22 के स्कोर तक पहुंचाया।

ऑस्ट्रेलिया ने 22 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद लाबुशेन ने स्टीव स्मिथ (28) के साथ 23 रन जुटाए, लेकिन निरंतर अंतराल पर विकेट गिरते रहे। आलम ये रहा कि ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 99 रन पर सिमट गई। इस पारी में मार्को जानसेन ने 11 ओवरों में 33 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जबकि कगिसो रबाडा और वियान मुल्डर ने 2-2 विकेट चटकाए।

साउथ अफ्रीका के पास पहली पारी के आधार पर 326 रन की विशाल बढ़त थी। ऐसे में मेहमान ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर होना पड़ा। दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। इस टीम ने महज 8 के स्कोर पर निक मैडिन्सन (8) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद ट्रेविस हेड ने मार्नस लाबुशेन के साथ दूसरे विकेट के लिए 92 रन जोड़कर टीम का शतक पूरा करवाया। लाबुशेन 4 चौकों के साथ 39 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद ट्रेविस हेड ने मैट रेनेशॉ (11) के साथ 23 रन और ब्यू वेबस्टर (8) के साथ 27 रन की साझेदारी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 150 रन तक पहुंचाया। दिन की समाप्ति तक ट्रेविस हेड 9 चौकों के साथ 87 रन बनाकर नाबाद थे, जबकि स्कॉट बोलैंड ने 2 रन अपने खाते में जोड़ लिए हैं। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 54 ओवरों का सामना करते हुए 4 विकेट खोकर 156 रन बनाए हैं। इस पारी में अब तक कगिसो रबाडा और साइमन हार्मर ने 2-2 विकेट चटकाया है।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story