Samachar Nama
×

दूसरे टी20 मैच में हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर बोले, वेस्टइंडीज ने बेहतरीन बल्लेबाजी की

रांची, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वेस्टइंडीज के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। कैरेबियाई टीम ने भारत से मिले 250 रनों के लक्ष्य को 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से चेज कर लिया। हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना कि वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा।

मैच के बाद भारतीय कप्तान अय्यर ने कहा, "क्या स्कोर सुरक्षित है, इसके लिए कोई निश्चित संख्या नहीं बताई जा सकती। ओस काफी अहम भूमिका निभाती है। आप कोई सटीक आंकड़ा नहीं दे सकते। इस पिच पर गलती की गुंजाइश बहुत कम थी। जरा सी भी गलती होने पर गेंद स्टैंड में जा रही थी। कुछ मौके हाथ से छूटे, लेकिन यह खेल का हिस्सा है। हालांकि तारीफ तो बनती है, उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।"

अय्यर ने गेंदबाजी में 3 विकेट लेने वाले मयंक यादव और बल्ले से 82 रनों की दमदार पारी खेलने वाले संजू सैमसन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "दोनों का ही प्रदर्शन शानदार था। संजू और अभिषेक से हमें यही उम्मीद रहती है। उनका और मयंक का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। उन तीन अहम विकेटों ने आगे के लिए हमारी लय को स्थिर किया, लेकिन उसके बाद एक साझेदारी बनी और मैच का मोमेंटम उनकी तरफ चला गया।"

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 249 रन बनाए। टीम की ओर से संजू सैमसन ने 82 रनों की दमदार पारी खेली, हालांकि वेस्टइंडीज ने 250 रनों के लक्ष्य को 9 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया। कैरेबियाई टीम की ओर से शाई होप ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 102 रनों की धमाकेदार पारी खेली और वह नाबाद रहे। वहीं शेरफेन रदरफोर्ड ने 37 गेंदों में 84 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। पहले टी20 में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से शिकस्त दी थी।

--आईएएनएस

एसएम/वीसी

Share this story