Samachar Nama
×

दिल्ली प्रीमियर लीग: 31 जुलाई से 30 अगस्त के बीच खेला जाएगा तीसरा सीजन, जानिए कब होगी नीलामी?

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) का तीसरा सीजन 31 जुलाई से 30 अगस्त के बीच खेला जाएगा। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि नए सीजन से पहले खिलाड़ियों की नीलामी 1 जुलाई को होगी। एक महीने तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में पुरुषों की आठ टीमें और महिलाओं की चार टीमें हिस्सा लेंगी।

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) का तीसरा सीजन 31 जुलाई से 30 अगस्त के बीच खेला जाएगा। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि नए सीजन से पहले खिलाड़ियों की नीलामी 1 जुलाई को होगी। एक महीने तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में पुरुषों की आठ टीमें और महिलाओं की चार टीमें हिस्सा लेंगी।

पिछले सीजन में, नीतीश राणा की कप्तानी वाली वेस्ट दिल्ली लायंस ने अपना पहला डीपीएल खिताब जीता था। इस टीम ने फाइनल मैच में सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 6 विकेट से मात दी थी। महिलाओं की प्रतियोगिता में श्वेता सहरावत की अगुवाई वाली साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने फाइनल में सेंट्रल दिल्ली क्वींस को हराकर चैंपियनशिप जीती थी।

आगामी सीजन में कई प्रमुख क्रिकेटर्स शामिल होंगे, जिनमें भारत के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और आईपीएल स्टार ऋषभ पंत, इशांत शर्मा, नीतीश राणा, हर्षित राणा, नवदीप सैनी, आयुष बडोनी, अनुज रावत, प्रियांश आर्य, सुयश शर्मा, दिग्वेश राठी, मयंक रावत, प्रिंस यादव, यश ढुल, सिमरजीत सिंह, हिम्मत सिंह, ऋतिक शौकीन और सार्थक रंजन जैसे नामी खिलाड़ी शामिल हैं।

महिला प्रतियोगिता में श्वेता सहरावत, प्रिया पुनिया, सोनी यादव और आयुषी सोनी जैसी प्रमुख खिलाड़ियों के साथ-साथ तनीषा सिंह, नजमा, मोनिका और पूर्वा सिवाच जैसी युवा प्रतिभाओं के भी शामिल होने की उम्मीद है।

डीडीसीए के अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा, "हर साल, दिल्ली प्रीमियर लीग बेहतर होती गई है। यह लीग तेजी से हमारे क्रिकेट कैलेंडर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है। खिलाड़ियों और फैंस के बीच समान रूप से जबरदस्त रुचि पैदा की है। हमने कई क्रिकेटर्स को डीपीएल में शानदार प्रदर्शन करते और खेल के उच्चतम स्तर पर टीमों का प्रतिनिधित्व करते देखा है। यह लीग दिल्ली क्रिकेट में टैलेंट की पहचान करने की प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा बन गई है। हमें भरोसा है कि सीजन 3 एक बार फिर खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी को अपनी काबिलियत दिखाने का मंच देगा।"

मेंस दिल्ली प्रीमियर लीग में सेंट्रल दिल्ली किंग्स, ईस्ट दिल्ली राइडर्स, न्यू दिल्ली टाइगर्स, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स, आउटर दिल्ली वॉरियर्स, पुरानी दिल्ली 6, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और वेस्ट दिल्ली लायंस की टीमें शामिल हैं, जबकि महिलाओं की प्रतियोगिता में सेंट्रल दिल्ली किंग्स विमेन, ईस्ट दिल्ली राइडर्स विमेन, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स विमेन और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स विमेन की टीमें हैं।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags