Delhi Pollution: BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका सीरीज का पहला वनडे, अब विशाखापट्टनम में होगा मैच
दिल्ली की खराब हवा और प्रदूषण का असर अब क्रिकेट पर भी दिखाई देने लगा है। भारत दौरे पर आने वाली श्रीलंका टीम के खिलाफ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज का पहला वनडे दिल्ली से हटाकर विशाखापट्टनम कर दिया गया है। यह मुकाबला पहले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना था।
BCCI ने गुरुवार 5 नवंबर को जारी बयान में वेन्यू बदलने की आधिकारिक जानकारी दी। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने खराब मौसम और प्रदूषण के साथ स्टेडियम में चल रहे नवीनीकरण कार्य को देखते हुए मैच का स्थान बदलने का अनुरोध किया था।
BCCI के मुताबिक, DDCA के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए पहला वनडे अब 13 दिसंबर 2026 को विशाखापट्टनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत-श्रीलंका सीरीज का पूरा शेड्यूल
श्रीलंका के खिलाफ भारत की व्हाइट बॉल सीरीज में तीन वनडे और तीन टी20 मुकाबले खेले जाएंगे।
- 13 दिसंबर: पहला वनडे, विशाखापट्टनम — दोपहर 2 बजे
- 16 दिसंबर: दूसरा वनडे, बेंगलुरु — दोपहर 2 बजे
- 19 दिसंबर: तीसरा वनडे, अहमदाबाद — दोपहर 2 बजे
- 22 दिसंबर: पहला टी20, राजकोट — शाम 7 बजे
- 24 दिसंबर: दूसरा टी20, कटक — शाम 7 बजे
- 27 दिसंबर: तीसरा टी20, पुणे — शाम 7 बजे
फिलहाल BCCI ने इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया है। अभी केवल मुकाबलों का कार्यक्रम जारी किया गया है। दिल्ली से पहला वनडे हटने के बाद अब विशाखापट्टनम को सीरीज के शुरुआती मुकाबले की मेजबानी मिलेगी।

