Samachar Nama
×

DC vs MI: 89 रन की पारी खेलकर भी करुण नायर क्यों नहीं चूने गये ‘POTM’, इस खिलाड़ी ने मारी बाजी

DC vs MI: 89 रन की पारी खेलकर भी करुण नायर क्यों नहीं चूने गये ‘POTM’, इस खिलाड़ी ने मारी बाजी
DC vs MI: 89 रन की पारी खेलकर भी करुण नायर क्यों नहीं चूने गये ‘POTM’, इस खिलाड़ी ने मारी बाजी

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। आईपीएल 2025 में कल दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा, जो सीजन-18 में दिल्ली की पहली हार थी। हालांकि, इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के करुण नायर का बल्ला खूब चला। तीन साल बाद आईपीएल खेलने उतरे करुण ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की बुरी तरह धुनाई की, करुण ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी नहीं बख्शा।

करुण ने बुमराह के एक ओवर में 18 रन बटोरे, जिसमें 2 छक्के और 1 चौका शामिल था। हालांकि, इस मैच में 89 रनों की विस्फोटक पारी खेलने के बावजूद करुण नायर को प्लेयर ऑफ द मैच नहीं चुना गया। मुंबई इंडियंस के लिए शानदार गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

यह खिलाड़ी बना प्लेयर ऑफ द मैच
मुंबई इंडियंस के स्पिन गेंदबाज करण शर्मा ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। गेंदबाजी करते हुए करण शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट लेकर सर्वाधिक विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने अभिषेक पोरेल, केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स को आउट किया। इस शानदार प्रदर्शन के कारण करण शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दिल्ली कैपिटल्स 193 रन पर ऑल आउट हो गई।
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 206 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन अक्षर पटेल की टीम इसे हासिल नहीं कर पाई। 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स 19 ओवर में 193 रन पर ऑल आउट हो गई। दिल्ली की ओर से करुण नायर ने 40 गेंदों पर 12 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 89 रनों की पारी खेली।

Share this story

Tags