Samachar Nama
×

दलीप ट्रॉफी: नॉर्थ जोन ने वेस्ट जोन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, साउथ जोन से होगा मुकाबला

बेंगलुरु, 26 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर के बाएं हाथ के स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर आबिद मुश्ताक ने नॉर्थ जोन के लिए खेलते हुए बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने मैच में 99 रन देकर 9 विकेट लेते हुए नॉर्थ जोन की वेस्ट जोन के खिलाफ जीत में बड़ी भूमिका निभाई।

बेंगलुरु, 26 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर के बाएं हाथ के स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर आबिद मुश्ताक ने नॉर्थ जोन के लिए खेलते हुए बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने मैच में 99 रन देकर 9 विकेट लेते हुए नॉर्थ जोन की वेस्ट जोन के खिलाफ जीत में बड़ी भूमिका निभाई।

बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले गए दलीप ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल मुकाबले में नॉर्थ जोन ने रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली वेस्ट जोन को 52 रन से हरा दिया।

चौथी पारी में वेस्ट जोन को जीत के लिए 287 रन की आवश्यकता थी, लेकिन वेस्ट जोन की पारी 234 रन पर सिमट गई और 52 रन से मैच हार गई।

मुशीर खान 96 और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के 66 के अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिका। वेस्ट ने अपने आखिरी 6 विकेट अंतिम 24 रन के अंदर गंवाए।

नॉर्थ जोन के लिए आबिद मुश्ताक ने 4, निशांत संधु ने 2 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह, अंशुल कंबोज और सुनील कुमार ने 1-1 विकेट लिए।

मैच पर नजर डालें तो नॉर्थ जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 251 रन बनाए थे। नौवें नंबर पर आकर अंशुल कंबोज ने सर्वाधिक 60 रन की पारी खेली थी। आयुष बडोनी ने 51 रन बनाए थे।

वेस्ट जोन के लिए तनुष कोटियान और तुषार देशपांडे ने 4-4, जबकि मुकेश चौधरी और शार्दुल ठाकुर ने 1-1 विकेट लिए थे।

वेस्ट जोन की पहली पारी 187 रन पर सिमट गई थी। सर्वाधिक 52 रन शम्स मुलानी ने बनाए थे। नॉर्थ जोन के लिए आबिद मुश्ताक ने 5, अर्शदीप सिंह ने 3 और अंशुल कंबोज ने 2 विकेट लिए थे।

नॉर्थ जोन की दूसरी पारी 222 रन पर सिमट गई। आयुष बडोनी ने 50, निशांत संधु ने 44 और अब्दुल समद ने 30 रन की पारी खेली थी।

वेस्ट जोन के लिए शम्स मुलानी और तनुष कोटियान ने 4-4 विकेट लिए। मुशीर खान ने 2 विकेट लिए थे।

पहली पारी में मिले 64 रन की बढ़त के आधार पर नॉर्थ जोन ने वेस्ट जोन को जीत के लिए 287 रन का लक्ष्य दिया था।

वेस्ट जोन 234 पर सिमट गई और 52 रन से मैच हार गई।

आबिद मुश्ताक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ ही नॉर्थ जोन ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में नॉर्थ जोन का मुकाबला साउथ जोन से होगा। मैच 30 अगस्त से 2 सितंबर तक बीसीसीआई सीओई ग्राउंड 2 में खेला जाएगा।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story