Samachar Nama
×

दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगी

बुलावायो, 29 मई (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम सितंबर में 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने शुक्रवार को इस दौरे की पुष्टि की। इन दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली पहली द्विपक्षीय महिला सीरीज होगी।

जिम्बाब्वे क्रिकेट के मैनेजिंग डायरेक्टर गिवमोर माकोनी ने कहा, "हमें दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम का जिम्बाब्वे में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। यह एक ऐतिहासिक और रोमांचक सीरीज होगी। दक्षिण अफ्रीका दुनिया की शीर्ष क्रिकेट टीमों में से एक है। यह दौरा हमारी खिलाड़ियों को अपने घर पर ही शीर्ष स्तर की टीमों के खिलाफ अपनी काबिलियत परखने का एक कीमती मौका देता है। हमारा मानना ​​है कि ये मैच हमारी राष्ट्रीय टीम के विकास में बहुत मदद करेंगे, और साथ ही महिलाओं की अगली पीढ़ी को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित भी करेंगे।"

इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान के अपने पहले 'व्हाइट-बॉल' दौरे के बाद यह दौरा जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट के लिए एक अहम पल है। जिम्बाब्वे ने आखिरी बार सितंबर 2025 में अपने घर पर संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ खेला था। उसके बाद टीम ने विदेशी दौरे किए हैं जिसमें पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दौरा शामिल है।

सीनियर स्तर पर ये दोनों टीमें इससे पहले सिर्फ दो बार आमने-सामने आई हैं। दोनों ही बार 2017 में पोटचेफस्ट्रूम में हुई एक चार-टीमों वाली सीरीज के दौरान वनडे मैचों में दोनों टीमें आमने-सामने हुई हैं। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप ग्लोबल क्वालीफायर में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद खुद को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रही जिम्बाब्वे के लिए सीरीज बेहद अहम है।

दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम मौजूदा समय की मजबूत टीमों में से एक है। इस टीम के खिलाफ खेलमे का फायदा निश्चित रूप से जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम को होगा।

सीरीज के सभी पांच मैच बुलावायो में खेले जाएंगे। पांचों मैच 11, 13, 15, 17 और 19 सितंबर को खेले जाएंगे।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags