Samachar Nama
×

WPL 2023, GG vs MI, Highlights: मुंबई इंडियंस की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही मैच में गुजरात को दी करारी मात

Miw

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। महिला प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार अंदाज में की है। बीते दिन मुंबई के डीवाई वाई पाटिल स्टेडियम में उद्घाटन सीजन का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया। मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने 143 रनों से गुजरात जायंट्स को मात दी। 

Wpl

मुकाबले में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 207 रन बनाए इसके जवाब में गुजरात की टीम 15.1 ओवर में 64 रन बना सकी। मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 30 गेंदों में 14 चौके के साथ सर्वाधिक 65 रन बनाए। ओपनर हीली मैथ्यूज ने 31 गेंद में 47 और अमेलिया केर ने 24 गेंदों पर नाबाद 45 रन‌ बनाए। गुजरात के लिए स्नेहा राणा ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए। 

Wpl

गुजरात के लिए हेमलता ने 30 गेंद पर नाबाद 29 रन बनाए उन्होंने एक चौका लगाया और दो छक्के झड़ी। दयालेन हेमलता और मोनिका पटेल भाई का आंकड़ा नहीं छू सकी। दूसरी ओर मुंबई के लिए साइका इशाक ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए।

Wpl

महिला प्रीमियर लीग के पहले ही मैच में रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। हालांकि मुकाबले में शुरुआत से ही मुंबई इंडियंस गुजरात पर हावी नजर आई। मुंबई  के पहले बल्लेबाजों ने अपना जलवा दिखाया वहीं गेंदबाजों ने भी कहर बरपाने का काम किया। बता दें कि भारत में हो रहे इस महिला क्रिकेट टूर्नामेंट पर दुनिया भर की निगाहें हैं। इस इंडियन टी20 लीग से भारतीय महिला क्रिकेट झाइयों पर जाने वाला है।

Wpl

Share this story