Samachar Nama
×

WI vs PAK वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़कर Fawad Alam ने  गावस्कर और गांगुली को छोड़ा पीछे 
 

Fawad Alam Test-1-1

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच    जमैका  के सबीना पार्क में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा  रहा है ।मुकाबले के तीसरे दिन टॉप  ऑर्डर के बिखरने के बाद  पाकिस्तान के अनुभवी  बल्लेबाज फवाद  आजम ने मुश्किल परिस्थितियों में जुझारू शतकीय पारी खेली ।  पाकिस्तान ने पहली पारी  घोषित की लेकिन  फवाद अलाम 124 रन बनाकर नाबाद लौटे ।

T20 World Cup 2021 के लिए  Virat Kohli की  कप्तानी में ऐसी होगी भारत की 15 सदस्यीय टीम

Fawad Alam Test

फवाद अलाम ने मुकाबले में  124 रन बनाकर    चेतेश्वर पुजारा, सौरव गांगुली और सुनील गावस्कर जैसे  भारतीय दिग्गजों  को पीछे  छोड़ दिया है।फवाद  अलाम के टेस्ट करियर का पांचवा शतक  रहा  और उन्होंने इसके  लिए   13  मैचों की 22 पारियां खेली हैं।    उन्होंने सबसे कम पारियां खेलकर पांच शतक जड़ने  के मामले में  गांगुली,  गावस्कर और पुजारा जैसे  खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा है।

IND vs ENG Virat Kohli अब  63 रन बनाते ही इस बड़े रिकॉर्ड पर करेंगे कब्जा, भारतीय फैंस हो जाएंगे खुश
 


Fawad Alam Test

बता दें कि पुजारा  ने अपने टेस्ट करियर के पहले पांच शतक लगाने के लिए 25,  सौरव गांगुली ने  24  तो वहीं  सुनील गावस्कर ने  25 पारियां ली थीं। फवाद अलाम  ने अपने इस शतक के साथ ही पाकिस्तान के  कप्तान बाबर आजम  के टेस्ट क्रिकेट में लगाए  शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। बाबर आजम ने जहां  35 टेस्ट मैचों की     62 पारियों में पांच शतक जड़े हैं तो वहीं  फवाद ने  मात्र 22 पारियों में  ही इतने शतक जड़ दिए हैं।

IND VS  ENG Rohit Sharma निकल सकते हैं कपिल देव से आगे, एक छक्का लगाते बनाएंगे रिकॉर्ड


Fawad Alam Test

बाबर   की अक्सर भारतीय कप्तान विराट कोहली संग भी  तुलना होती है। हालांकि फवाद अलाम  की उम्र 35 साल हो चुकी है और ऐसे  में अब  ज्यादा लंबा उनका क्रिकेट करियर  नहीं  रहने वाला है।हालांकि पिछले कुछ से समय से ही फवाद अलाम अपने प्रदर्शन को लेकर सुर्खियों में हैं।

Fawad Alam Test

Share this story