Samachar Nama
×

IPL 2025 से पहले कहां छुट्टियां मनाने गए रोहित शर्मा, वायरल तस्वीरों ने मचाया तहलका
 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। हाल ही में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जितवाने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों ब्रेक पर हैं। रोहित शर्मा छुट्टियां मनाने के लिए आईपीएल से पहले मलदीव पहुंच गए हैं। बता दें कि आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है, लेकिन इससे पहले रोहित शर्मा की कुछ तस्वीरें मालदीव से सामने आई हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित शर्मा पत्नी रितिका सजदेह, बेटी समायरा और बेटे अहान के साथ छुट्टियां मनाने मालदीव चले गए।

IPL 2025 राजस्थान रॉयल्स की क्या बढ़ेगी टेंशन, संजू सैमसन की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट
 

https://samacharnama.com/

रोहित शर्मा ने मालदीव के एक बीचसाइड रिसॉर्ट से कुछ खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं।भारतीय कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा को मालदीव के एक बीचसाइड रिसॉर्ट की प्राकृतिक सुंदरता का लुफ्त उठाते हुए अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया।

IPL 2025 से पहले नितीश रेड्डी ने अपनी फिटनेस से किया धमाका, यो-यो टेस्ट स्कोर से मच गया तहलका
 

https://samacharnama.com/

रोहित ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी पत्नी रितिका सजदेह सजदेह, बेटी समायरा और बेटे अहान के साथ कई खूबसूरत फोटोज शेयर किए हैं। वैसे रोहित शर्मा बहुत जल्द भारत वापसी करते हुए मुंबई इंडियंस के कैंप में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि आईपीएल 2025 सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है।

IPL 2025 से पहले खिलाड़ियों पर चढ़ा होली का खुमार, देखें स्टार्स की कुछ शानदार झलकियां
 

https://samacharnama.com/

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस को अपने पहले दो मैच 23 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स और 29 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलने हैं। मुंबई इंडियंस को अपना पहला घरेलू मैच 31 मार्च को कोलकाता के खिलाफ खेलना है। मुंबई को अप्रैल के पहले सप्ताह में दो मैच खेलने हैं। 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस की टीम लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी। 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस का मैच आरसीबी के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर होगा।

https://samacharnama.com/

Share this story

Tags