Samachar Nama
×

Virat Kohli ने अब‌ वनडे क्रिकेट में मचाएंगे खलबली, सचिन तेंदुलकर का महा रिकॉर्ड होगा ध्वस्त 

S

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच 6 फरवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज में धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली का जलवा देखने को मिल सकता है। विराट कोहली इतिहास रचते हुए सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं।

www.samacharnama.com

 विराट कोहली इतिहास रचने की दहलीज पर हैं और ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही वनडे मैच में रिकॉर्ड बना सकते हैं। विराट कोहली वनडे  क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं। किंग कोहली ने अब तक 295 वनडे मैचों की 283 पारियों में 13906 रन बनाए हैं। विराट कोहली अब वनडे प्रारूप में 14 हजार रन पूरे करने से महज 94  रन दूर हैं। 

www.samacharnama.com

तीन मैचों की वनडे सीरीज में अगर विराट कोहली 94 रन बना लेते हैं तो वह सबसे तेज 14 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।बता दें कि वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर और कुमार संगाकार ने 14 हजार रन बनाने की उपलब्धि अपने नाम की है।  सचिन तेंदुलकर ने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 350 पारियां खेली थीं, तो संगकारा ने 378वीं इनिंग ली थीं। 

www.samacharnama.com

विराट कोहली वनडे प्रारूप में 14 हजार रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। विराट कोहली ने वनडे में सबसे तेज 10 और 11 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया था। वैसे विराट कोहली अच्छी फॉर्म में हाल ही के समय में नहीं चल रहे हैं। पिछले साल यानि 2024 में वनडे के तहत वह फ्लॉप रहे थे। अब साल 2025  का वह पहला वनडे मैच खेलने वाले हैं।

www.samacharnama.com

Share this story

Tags