Samachar Nama
×

 IPL के बीच भारतीय कप्तान के संन्यास पर भावुक हुए विराट कोहली, जानिए क्या कुछ कहा
 

https://samacharnama.com/

खेल न्यूज़ डेस्क। भारत के महान फुटबॉलर सुनील छेत्री ने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है।वह 6 जून को आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच कुवैत के खिलाफ खेलेंगे। यह मुकाबला फीफा विश्वकप क्वालीफाइंग मैच होगा। 2005 में डेब्यू करने वाले सुनील छेत्री का शानदार करियर रहा और उन्होंने इस दौरान 94 गोल किए।  अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल जगत में चौथे सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी सुनील छेत्री हैं, उनसे ज्यादा गोल रोना्ल्डो और लियोनेल मेस्सी जैसे दिग्गज ने दागे हैं।  


https://samacharnama.com/

सुनील छेत्री अपने संन्यास पर भावुक हुए हैं। उन्होंने करीब 9 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने का काम किया। सुनील छेत्री के संन्यास पर टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली भी भावुक हुए हैं। सुनील छेत्री के पोस्ट पर विराट कोहली ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप पर गर्व है। मेरे भाई। विराट कोहली सुनील छेत्री का काफी ज्यादा सम्मान करते हैं, दोनों अच्छे दोस्त हैं। यही नहीं वे कई बार ऐसा जाहिर कर चुके हैं।

https://samacharnama.com/

बता दें कि 39 साल के सुनील छेत्री करीब दो दशक से भारतीय फुटबॉल को अपनी सेवाएं दे रहे हैं, उनके योगदान को इससे आंका जा सकता है कि आज भी भारतीय टीम गोल के लिए पांच फुट सात इंच के इस फॉरवर्ड पर निर्भर करती है।

https://samacharnama.com/

सुनील छेत्री का आखिरी मैच कोलकाता के साल्टलेक स्टेडियम  पर होगा। जिस शहर  में उन्होंने इतना फुटबॉल खेला, वहीं से विदा लेने से बेहतर इस स्वर्णिम यात्रा की परिणिति नहीं हो सकती। सुनील छेत्री ने अपने करियर में कई यादगार प्रदर्शन भी किए जो  अब भी फैंस के दिलों में हैं।

https://samacharnama.com/

 

z

Share this story

Tags