Samachar Nama
×

T20 World Cup के बाद भगवान की भक्ति में लीन हुए कोहली, पत्नी अनुष्का संग लंदन के इस्कॉन मंदिर पहुंचे, देखें VIDEO

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। टी 20 विश्व कप 2024 की जीत का जश्न मुंबई में मनाने के बाद विराट कोहली लंदन रवाना हो गए थे। लंदन में पहले से ही अनुष्का शर्मा मौजूद थीं। विराट कोहली अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए ही लंदन गए  हैं।इन सब बातों के बीच विराट कोहली  और अनुष्का शर्मा को लंदन के इस्कॉन मंदिर में देखा गया, जहां से कपल का एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो को देखने के बाद विराट और अनुष्का के फैंस में खुशी है।विराट -अनुष्का के मंदिर का वीडियो लंदन के उनके एक फैन ने शेयर किया है।

Ind vs Zim जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरा टी 20 मैच कब खेलेगी टीम इंडिया, सीरीज 1-1 की बराबरी पर
 

https://samacharnama.com/

सामने आए वीडियो में कपल को  इस्कॉन मंदिर में जाते हुए देखा जा सकता है। आगे क्लिप में दोनों को भगवान कृष्ण की पूजा करने के लिए कीर्तन में भाग लेते हुए भी देखा जा सकता है। वीडियो में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली कृष्ण भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं।

ENG vs WI जेम्स एंडरसन के आखिरी टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन घोषित, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका 
 

https://samacharnama.com/

वैसे यह पहला मौका नहीं है जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने किसी कीर्तन में भाग लिया हो या मंदिर गए हों। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दिल से काफी ज्यादा आध्यात्मिक हैं। अक्सर दोनों को किसी ने किसी धार्मिक स्थल पर पूजा -अर्चना करते हुए देखा जा सकता है।

IND vs ZIM तीन वर्ल्ड चैंपियंस की वापसी से टीम इंडिया की प्लेइंग XI उलझी, तीसरे मैच में किन्हें मिलेगा मौका 
 

https://samacharnama.com/

अब लंदन में भी पूजा अर्चना करते हुए विराट और अनुष्का ने फैंस का दिल जीत लिया है। विराट कोहली ने टी शर्ट और बेज पैंट पहनी हुई है, जबकि अनुष्का ने सिंपल व्हाइट सूट पहना है। दोनों ही कैजुअल लुक में शानदार लग रहे हैं।हाल के समय में ऐसी चर्चा चल रही है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा स्थाई रूप से लंदन में शिफ्ट हो सकते हैं।

https://samacharnama.com/


 


 

Share this story

Tags