Samachar Nama
×

T20 World Cup 2021 से  Shikhar Dhawan का पत्ता काट सकता है ये युवा बल्लेबाज 

shikhar dhawan t20 sad-1-1


स्पोर्ट्स न्यूज़ डेस्क। टी  20 विश्व कप 2021 का आगाज  17 अक्टूबर से यूएई में होने वाला है। टूर्नामेंट के  कुछ मैच ओमान में भी खेले जाएंगे। टी 20 विश्व कप के लिए भारत ने अभी टीम का ऐलान नहीं किया पर जल्द किया जा सकता है। टी 20विश्व कप के  लिए कुछ खिलाड़ियों की भारतीय टीम में  जगह पक्की है, वहीं कुछ खिलाड़ियों के चयन पर तलवार लटकी हुई है

Kapil Dev से बेहतर हैं  Jasprit Bumrah, बड़ी वजह आई सामने
 

Shikhar Dhawan

इनमें से एक नाम    ओपनर बल्लेबाज  शिखर धवन का भी है।  बीसीसीआई  टी 20 विश्व कप में एक विस्फोटक टीम  उतारना  चाहता है, जिसमें धांसू खिलाड़ी हों। ऐसे में माना जा रहा  कि धवन का पत्ता  कट सकता है  ।क्योंकि    उनका स्ट्राइक रेट इन दिनों कुछ खास नहीं रहा है। युवा  विस्फोटक बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ही  वह   खिलाड़ी हैं  जो धवन को पत्ता काटकर टी 20 विश्व कप टीम में जगह बना सकते हैं।

Breaking T20I World Cup 2021 के लिए टीम इंडिया का हो गया सलेक्शन 

Shikhar Dhawan की बांसुरी की धुन पर गाते नजर आए Prithvi Shaw , देखें VIDEO

मौजूदा भारतीय टीम में    रोहित शर्मा  बतौर ओपनर फिट हैं । वहीं   केएल राहुल  भी उनका साथ सलामी बल्लेबाज के तौर पर दे  रहे हैं। ऐसे में  भारत को एक अतिरिक्त सलामी बल्लेबाज और चुनना होगा, जो   शिखर धवन और  पृथ्वी शॉ में से कोई एक हो सकता है।

IND  vs ENG टीम इंडिया की ऐतिहासिक की जीत पर  Mohammad Kaif ने किया नागिन डांस, जमकर वायरल  हो रहा VIDEO
Prithvi Shaw Suryakumar Yadav

गौरतलब हो कि    शिखर धवन ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर लंबे वक्त तक सलामी बल्लेबाज के रूप में भारतीय टीम  के लिए अच्छा प्रदर्शन किया  है। पर  युवा  खिलाड़ियों के  आ जाने से टीम इंडिया में   शिखर धवन की जगह खतरे में हैं। टी 20 विश्व कप के लिए भारत की  15 सदस्यीय टीम का ऐलान जल्द होने वाला है और ऐसे  में शिखर धवन के  भाग्य पर बड़ा फैसला हो सकता है।

Prithvi Shaw Suryakumar Yadav

Share this story