Samachar Nama
×

IND vs NZ के बीच खेली जाएगी टेस्ट सीरीज, जानिए न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, वीडियो में देखें डीटेल
 

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आ पहुंची है, जहां उसे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली टेस्ट मैचों की सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी, जिसकी शुरुआत 16 अक्टूबर से होने वाली है।वैसे आपको बता दें कि टीम इंडिया का टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड है। खासतौर से भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड पर हमेशा भारी पड़ी है। आंकड़ों पर गौर किया जाए तो भारत को घर पर टेस्ट सीरीज में हराना बेहद मुश्किल है।

पिछले कई सालों से टीम इंडिया अपना दबदबा कायम किए हुए है। भारत घर में आखिरी 18 टेस्ट सीरीज जीत चुकी है। न्यूजीलैंड ने भारत में अब तक सिर्फ दो टेस्ट मैच जीते हैं।भारत ने घरेलू धरती पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 टेस्ट मैच जीते हैं। टीम इंडिया  अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ एक भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी है। ओवर ऑल भारत और न्यूजीलैंड  के बीच कुल 62 टेस्ट मैच हुए हैं।इसमें से भारत ने 22 टेस्ट मैच जीते हैं,

IND vs NZ कप्तान रोहित का प्लान तैयार, पहले टेस्ट में इस खतरनाक प्लेइंग-11 के साथ उतरेगा भारत, देखें वीडियो

https://samacharnama.com/

वहीं न्यूजीलैंड के पक्ष में 14 नतीजे आए हैं।दोनों के बीच 27 टेस्ट मैच ड्रॉ हुए हैं। कुल मिलाकर भारत का पलड़ा न्यूजीलैंड से भारी है। दोनों के बीच खेली गईं कुल टेस्ट सीरीज में भारत का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 12 टेस्ट सीरीज अपने नाम की है।

IND VS NZ टेस्ट सीरीज में भी अश्विन बरपाएंगे कहर, कंगारू दिग्गज के महारिकॉर्ड के उड़ा देंगे परखच्चे
 

https://samacharnama.com/

वहीं न्यूजीलैंड ने भारत को 7 टेस्ट सीरीज हराईं हैं। साथ ही पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी न्यूजीलैंड ने ही भारत को मात दी थी। आंकड़े और रिकॉर्ड को देखकर यही कहा जा सकता है कि टीम इंडिया फिर से न्यूजीलैंड पर अपना दबदबा कायम करना चाहेगी।

IND VS NZ के बीच किन स्टेडियम में खेले जाएंगे टेस्ट मैच, VIDEO में देखें मैदानों से जुड़ी पूरी जानकारी
 

https://samacharnama.com/

Share this story

Tags