सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर संकट! टी20 टीम से भी कट सकता है पत्ता, वीडियो में जाने नए कप्तान की तलाश में BCCI
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर खतरा मंडराता नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), टीम मैनेजमेंट और चयन समिति आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले नए कप्तान की नियुक्ति पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। इतना ही नहीं, सूर्यकुमार की टीम में जगह भी खतरे में बताई जा रही है।रिपोर्ट के अनुसार चयनकर्ता भविष्य की योजनाओं और टी20 वर्ल्ड कप 2028 को ध्यान में रखते हुए टीम में बड़े बदलावों पर विचार कर रहे हैं। इस मुद्दे पर भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ भी चर्चा की गई है।
भारतीय टीम इस महीने आयरलैंड दौरे पर दो टी20 मुकाबले खेलेगी। इसके बाद टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लेगी। ऐसे में कप्तानी को लेकर जल्द बड़ा फैसला सामने आ सकता है।दिलचस्प बात यह है कि इसी साल 8 मार्च को अहमदाबाद में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। इस ऐतिहासिक सफलता के बावजूद बोर्ड लंबी अवधि की रणनीति के तहत नए नेतृत्व विकल्पों पर विचार कर रहा है।
क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि चयनकर्ता युवाखिलाड़ियों को नेतृत्व की जिम्मेदारी देकर अगले विश्व कप चक्र के लिए मजबूत टीम तैयार करना चाहते हैं। हालांकि BCCI की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अब सभी की नजरें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित होने वाली भारतीय टीम पर टिकी हैं, जहां कप्तानी को लेकर बड़ा फैसला सामने आ सकता है।

