Suryakumar Yadav ने AUS के खिलाफ की छक्कों की बरसात, एक ओवर में लगातार 6 Six लगाने से चूके, देखें VIDEO
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके छा गए। सूर्यकुमार यादव अपनी तूफानी प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की जमकर ख़बर ली। सूर्यकुमार यादव ने अपनी इस पारी के दौरान ऐसा कुछ किया जो हमेशा ही यादगार रहने वाला है। क्रिकेट में जब लगातार छक्कों की बात की जाती है तो युवराज सिंह का नाम हमेशा जेहान में आता है, जिन्होंने 6 गेंदों पर छह छक्के लगाने का कारनामा किया है।

इस बार मिस्टर 360 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने युवराज सिंह की याद दिलाई है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उन्होंने लगातार चार छक्के जड़े। सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैमरून ग्रीन के एक ओवर में लगातार चार छक्के लगाए। उन्होंने यह कारनामा पारी के 41 वें ओवर में किया। ओवर की शुरुआती चार गेंद पर चार छक्के उन्होंने लगाए। सूर्यकुमार यादव ने इस दौरान 37 गेंदों में 72 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और छह छक्के जड़े।

सूर्यकुमार ने कैमरून ग्रीन के ओवर की पहली गेंद पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का लगाया।ओवर की दूसरी गेंद पर फाइन लेग के ऊपर से एक और छक्का जड़ा। तीसरी गेंद पर भी छक्का लगाया और सूर्यकुमार ने मिड विकेट के ऊपर से इस ओवर का चौथा छक्का जड़ा।

कंगारू टीम के खिलाफ इंदौर के होलकर स्टेडियम में दूसरे वनडे मैच में भारत ने 399 का स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने शतक जड़े और केएल राहुल ने अर्धशतकीय पारी खेली।
6️⃣6️⃣6️⃣6️⃣
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 24, 2023
SKY on 🔥 Four sixes in a row 🏏#INDvAUSpic.twitter.com/Zx9m2G1Unn
6️⃣6️⃣6️⃣6️⃣
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 24, 2023
SKY on 🔥 Four sixes in a row 🏏#INDvAUSpic.twitter.com/Zx9m2G1Unn


