Samachar Nama
×

Shoaib Akhtar ने चौंकाया, विराट या धोनी नहीं बल्कि इस दिग्गज को बताया भारत का बेस्ट कप्तान
 

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। अपनी बेबाक राय के लिए मशहूर रहे पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर है।उन्होंने अब अपने एक बयान से चर्चा बटोरी है। बता दें कि एक इंटरव्यू में जब अख्तर से पूछा गया कि कोहली, धोनी और गांगुली में से भारत का बेहतर कप्तान कौन था, तो उन्होंने सौरव गांगुली को धोनी और विराट से बेस्ट कप्तान बताया। शोएब अख्तर के द्वारा दिया गया जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Steve Smith ने अपने रिटायरमेंट प्लान का किया खुलासा, जानिए क्या कुछ कहा
 

https://samacharnama.com/

जानकारी के लिए बता दें कि 2000 में हुए मैच फिक्सिंग के विवाद के बाद गांगुली ने भारत की कप्तानी संभाली थी।उनके नेतृत्व में भारत ने विदेशों में टेस्ट मैच जीतना शुरु किया। गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम साल 2003 में विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी, गांगुली ने भारतीय क्रिकेट में एक नई जान फूंक दी थी।

Virat Kohli और Rohit Sharma को आराम दिए जाने पर इस दिग्गज ने उठाए सवाल, दिया बड़ा बयान
 

https://samacharnama.com/

इसके अलावा गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम  2002 चैंपियंस ट्रॉफी में श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता बनी थी। दूसरी ओर गांगुली के बाद धोनी ने कप्तानी संभाली थी। धोनी ने अपने नेतृत्व में भारत को 2007 का टी 20 विश्व कप और 2011 का वनडे विश्व कप जिताया था। धोनी भारत के महान कप्तानों में से एक रहे हैं।

 IPL में एक बार फिर नजर आ सकते हैं Zaheer Khan, जुड़ सकते हैं इस टीम के साथ
 

https://samacharnama.com/

विराट की कप्तानी की बात करें तो उनके नेतृत्व में भारत ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला था, इसके अलावा 2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी टीम इंडिया ने खेला था।तीनों ही कप्तानों का टीम इंडिया के लिए काफी योगदान रहा है। सौरव गांगुली से लेकर विराट कोहली तक टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन से विदेशी पिचों पर परचम लहराने का काम भी किया।

https://samacharnama.com/

Share this story

Tags