Shane Warne Birthday शेन वॉर्न का विवादों से रहा नाता, कभी डोपिंग में फंसे तो कभी नर्स को भेजे अश्लील मैसेज
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनरों में से एक रहे शेन वॉर्न की आज जयंती है। उनका जन्म 13 सितंबर 1969 को हुआ था, साल 2022 में अचानक दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया था।शेन वॉर्न का शानदार करियर रहा, उन्होंने बॉल ऑफ द सेंचुरी फेंकी। यही नहीं शेन वॉर्न ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 1001 विकेट लिए हैं। अपने करियर के दौरान कई वजह से वह विवादों में भी रहे।
Shane Warne Birthday अद्भुत रहा 'किंग ऑफ स्पिन' का करियर, झटका एक हजार से ज्यादा विकेट

वॉर्न को डोपिंग मामले में एक वर्ष का प्रतिबंध झेलना पड़ा। 2003 के क्रिकेट विश्व कप में उन्हें शामिल किया गया था, लेकिन जब दक्षिण अफ्रीका पहुंचने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों का डोप टेस्ट हुआ था तो शेन वॉर्न फेल हो गए थे।इस वजह से उन्हें एक साल का बैन झेलना पड़ा।

शेन वॉर्न पर मार्क वॉ के साथ बुकी को पिच से संबंधित जानकारी देने का आरोप लगा था। जिसका खुलासा इन दोनों खिलाड़ियों ने खुद किया। बताया जाता है कि साल 1994 में सिंगर कप के दौरान मौसम और पिच से जुड़ी जानकारी उन्होंने बुकी के साथ साझा की थी।
IND VS BAN इन आंकड़ों को देख खुश होंगे कप्तान रोहित शर्मा, टीम इंडिया करेगी बांग्लादेश का सूपड़ा साफ

ब्रिटेन की एक नर्स ने शेन वॉर्न पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया था। वॉर्न उस वक्त शादीशुदा थे, बाद में वॉर्न ने भी स्वीकार किया था कि उन्होंने नर्स को अश्लील मैसेज भेजे् थे। शेन वॉर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तानी नहीं कर पाए, उपकप्तान की भूमिका में रहे। लेकिन आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स को उन्होंने अपनी कप्तानी में खिताब दिलाया। वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतिम टेस्ट साल 2007 में खेला था।


