रोहित जीतते रहे एक बाद एक मैच, उधर पांड्या को कप्तान बनाकर अब बुरी फंसी मुंबई इंडियंस
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस मुश्किल में फंस सकती है। फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर बड़ी गलती कर दी है।दरअसल एक तरफ रोहित शर्मा की शानदार कप्तानी जारी है।वह टीम इंडिया को एक के बाद मैच जिता रहे हैं। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन टेस्ट मैच जीतकर पांच मुकाबलों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। एक तरह से रोहित की जबरदस्त कप्तानी जारी है।
Hardik pandya के MI के कप्तान बनाने से Rohit Sharma खुशी हैं या दुखी, अब तक कायम है हिटमैन की चुप्पी

यही नहीं आईपीएल के बाद वह टी 20 विश्व कप 2024 के तहत भी रोहित शर्मा ही कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस को रोहित की कप्तानी की कमी आईपीएल में खल सकती है।

हार्दिक पांड्या को फ्रेंचाइजी कप्तानी भले ही बना दिया है, लेकिन उनके पास रोहित से कम अनुभव है। यही नहीं हार्दिक पांड्या फिलहाल चोट से उबर रहे हैं। आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है।अगर हार्दिक पांड्या फिट नहीं हो पाते हैं तो भी फ्रेंचाइजी की मुश्किल बढ़ जाएगी।
मुंबई इंडियंस को इस बार फैंस से मिलेगी नफरत, रोहित को कप्तानी से हटाना पड़ेगा भारी

रोहित शर्मा आईपीएल में भी अपनी कप्तानी का जौहार दिखा चुके हैं। उनकी अगुवाई में ही मुंबई इंडियंस ने पांच बार खिताब जीता है।बता दें कि रोहित शर्मा आईपीएल में भी शानदार कप्तानी के लिए जाने गए हैं। काफी कूल अंदाज में रहने वाले रोहित की कप्तानी के मुरीद कई फैंस भी हैं। जब मुंबई इंडियंस ने रोहित को कप्तानी का हटाने फैसला लिया था तो तमाम फैंस काफी हैरान हुए थे।अब तक वह मुंबई इंडियंस पर नाराजगी जाहिर करते रहे हैं।


