Samachar Nama
×

WPL 2024 में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को हराया, प्वाइंट्स टेबल में किया फेयरबदल
 

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। महिला प्रीमियर लीग 2024 सीजन के तहत जबरदस्त मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। मुंबई इंडियंस की टीम ने गुजरात जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया है।मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात जायंट्स की टीम ने पहले खेलते हुए गुजरात को 127 रनों का लक्ष्य दिया।

IND VS ENG रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में टीम इंडिया की जीत हुई पक्की, सामने आई बड़ी वजह
 

https://samacharnama.com/

मुंबई ने आसानी से लक्ष्य हासिल किया। मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब देखने को मिली और यस्तिक भाटिया 7 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद हेले मैथ्यूज भी 7 रन की पारी खेल सकीं।नेट सेवियर ब्रंट ने 22 रनों का योगदान दिया। कप्तान हरमनप्रीत ने मैच जिताऊ प्रदर्शन किया।उन्होंने 41 गेंदों में 46 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल है। गुजरात के लिए तनुजा कनवार ने सबसे ज्यादा दो विकेट हासिल किए।

अश्विन और कुलदीप ने इंग्लैंड को 145 पर समेटा, भारत को 192 का लक्ष्य

https://samacharnama.com/

उन्होंने चार ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट चटकाए।गुजरात भी बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। वेदा कृष्णामूर्ति दो गेंदों में अपना खाता तक नहीं खोल पाईं और पवेलियन लौटना पड़ा। कप्तान बेथ मूनी ने 24 और हरलीन देओल ने 8 रन बनाए।

महिला प्रीमियर लीग 2024 : अमेलिया केर के हरफनमौला प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 5 विकेट से हराया

https://samacharnama.com/

फोएबे लिचफील्ड ने 7 रनों का योगदान दिया। अंत में एश्ले गार्डनर ने 15 रन और कैथरीन ब्राइस ने 25 और तनुजा ने 28 रन बनाए। गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 126 रन बनाए और उसे रोमांचक हार का सामना करना पड़ा।मुंबई इंडियंस की टीम मौजूदा सीजन में दूसरी जीत दर्ज करके अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है।मुंबई की टीम आगे भी अपनी लय ऐसे ही कायम रखना चाहेगी, जबकि गुजरात के ऊपर अब वापसी का दबाव होगा।

https://samacharnama.com/

Share this story

Tags