Samachar Nama
×

Ms Dhoni ने फैंस को चौंकाया, अचानक पुलिस ऑफिसर की वर्दी में आए नजर

dhoni

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, अब बस उनका आईपीएल में ही जलवा देखने को मिलता है। वैसे महेंद्र सिंह धोनी किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ ही जाते हैं। कैप्टन कूल धोनी फैंस को सरप्राइज देते नजर आए हैं, उनका नया  लुक वायरल हो रहा है।

AUS के खिलाफ इस खास रिकॉर्ड पर कब्जा जमाएंगे Ashwin, जानिए कितने विकेट की है दरकार
 


ms dhoni 111111.JPG

आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।फोटो  में महेंद्र सिंह धोनी  पुलिस ऑफिसर की वर्दी में नजर आ रहे हैं।वैसे आपको बता दें धोनी कोई पुलिस ऑफिसर नहीं बने हैं और ना ही  उन्होंनें फिल्म एक्टिंग में कदम पर रखा है। पर महेंद्र सिंह धोनी का यह पुलिस वाला लुक विज्ञापन में नजर आया है। महेंद्र सिंह धोनी एक विज्ञापन में पुलिस ऑफिसर  बने हैं।

फैंस को लगा बड़ा झटका, Team India को World Champion बनाने वाले खिलाड़ी ने अचानक लिया संन्यास

ms dhoni 111111.JPG

 

धोनी के विज्ञापन का ही लुक तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का  नया लुक फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।आपको बता दें कि महेंद्र  सिंह धोनी की गिनती दुनिया के सफल कप्तानों में होती है । उन्होंने भारत को आईसीसी की तीन बड़ी ट्रॉफी दिलाई।

BCCI ने फैंस को दी बड़ी खुशख़बरी, अब फ्री में देख पाएंगे IND vs AUS टेस्ट सीरीज 

ms dhoni 111111.JPG

 

धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने साल 2007 का टी 20 विश्व कप, 2011  का वनडे विश्व कप और  2013  चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था । फिलहाल वह आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए कप्तानी कर रहे हैं। धोनी ने आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को चार बार खिताब दिलाया है।

ms dhoni 111111.JPG


 

Share this story

Tags