MS Dhoni ने ऐसे सेलिब्रेट किया पत्नी साक्षी का 33वां बर्थडे, VIDEO हुआ वायरल
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नि साक्षी अपना 33 वां बर्थडे मना रही हैं। साक्षी ने धोनी के साथ रांची के अपने कैलाशपति फॉर्महाउस पर बर्थडे सेलिब्रेट किया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो हरा है जिसमें उनके साथ धोनी भी नजर आ रहे हैं।
IND vs NZ, 2nd T20I रांची में खेला जाएगा दूसरा टी 20, जानिए कैसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज

धोनी ने यहां ब्लैक कलर की टीर्शट पहनी हुई और उन्होंने हल्की दाढ़ी रखी हुई है। वीडियो में जब साक्षी के ऊपर रखी मोमबत्ती बुझाने लगती हैं तो धोनी चाकू ढूंढने लगते हैं। बता दें कि साक्षी देहरादून की रहने वाली हैं।उन्होंने चार जुलाई 2010 को धोनी के साथ शादी रचाई थी । उस वक्त साक्षी होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थी और ट्रेनी के तौर पर कोलकाता के ताज बंगाल होटल में काम कर रही थीं।
साक्षी और धोनी बचपन से एक दूसरे को जानते थे , और दोनों के पिता रांची के एक ही फर्म में काम करते थे। साक्षी और धोनी दस साल बाद कोलकाता में मिले थे और दोनों की दोस्ती हुई थी। बता दें कि साक्षी और धोनी की एक बेटी है, जिसका नाम जीवा है। धोनी फरवरी 2015 में पहली बार पिता बने थे और जीवा अभी छह साल की हैं।
IND VS NZ रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, करेंगे ऐसा कारनामा जो आज कोई भारतीय नहीं कर सका

आईपीएल 2021 के दौरान ये ख़बरें रहीं कि महेंद्र सिंह धोनी की पत्नि साक्षी प्रेग्नेंट हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में आईपीएल 2021 के दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स को चैंपियन बनाकर आए। धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं , लेकिन आईपीएल के तहत वह अब भी सक्रीय हैं।आईपीएल के हर सीजन में धोनी की कप्तानी का जलवा देखने को मिलता है।



