Samachar Nama
×

IPL 2022 नई टीम Lucknow Super giants ने अपना लोगो किया लॉन्च, देखिए कितना  है खास

Lucknow Super giants -12

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।  आईपीएल की नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स का  आधिकारिक  लोगो  सामने आ गया है । लखनऊ  फ्रेंचाइजी ने खुद  इसका ऐलान किया है ।    लखनऊ सुपर जायंट्स ने आधिकारिक ट्विटर  अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी  कि हम आज  शाम 5 बजे अपने लोगो   को रिवील करने वाले  हैं और फिर तय वक्त पर फ्रेंचाइजी ने  अपने आधिकारिक को लोगो को फैंस के  सामने  ला  दिया ।

  बता दें कि आईपीएल 2022 के लिए    8 की जगह   10 टीमें होंगी ।इस बार लीग में लखनऊ और अहमदाबाद दो नई टीमें शामिल हुई हैं। लखनऊ ने अपने आधिकारिक नाम और   लोगो  का ऐलान  कर दिया है । वहीं अभी अहमदाबाद ने ऐसा कुछ नहीं किया है।
 

बता दें कि लखनऊ की टीम  ने पिछले सप्ताह  अपने आधिकारिक नाम  की घोषणा की थी । लखनऊ की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स    के नाम जानी जाएगी, जो आरपी -संजीव गोयनका  ग्रुप के मालिकाना  हक वाली टीम है।ये ग्रुप पहले  राइजिंग  पुणे सुपरजायंट्स   का  मालिक था जो अब टीम  इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि वो सिर्फ दो साल के लिए थी। 

लखनऊ टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले   केएल राहुल, ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर  मार्कस स्टाइनिस और  भारतीय अनकैप्ड   खिलाड़ी रवि बिश्नोई को     अपने साथ जोड़ा है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने  केएल राहुल को  17 करोड़  रुपए,  मार्कस स्टोइनिस को  9.2 करोड़  रुपए और रवि बिश्नोई को  4 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है। वहीं अहमदाबाद की टीम ने  हार्दिक पांड्या, राशिद खान और शुभमन गिल को अपने साथ जोड़ा है। बता दें कि आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन का  आयोजन 12 और 13 फरवरी को होने वाला है , जिसमें टीमें और कई खिलाड़ियों को खरीदेंगी।

Share this story