Samachar Nama
×

IPL 2021 Team Profile:मुंबई इंडियंस का क्या है मजबूत और कमजोर पक्ष, यहां जानें सबकुछ

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। आईपीएल 2021 का आगाज 9 अप्रैल से होने वाला है ।टूर्नामेंट में इस बार मुंबई इंडियंस पर एक बार फिर नजरें रहेंगी। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने अब तक पांच बार खिताब अपने नाम किया है। यही नहीं टीम के पास लगातार तीसरा खिताब जीतकर हैट्रिक मारने का मौका
IPL 2021 Team Profile:मुंबई इंडियंस का क्या है मजबूत और कमजोर पक्ष, यहां जानें सबकुछ

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। आईपीएल 2021 का आगाज 9 अप्रैल से होने वाला है ।टूर्नामेंट में इस बार मुंबई इंडियंस पर एक बार फिर नजरें रहेंगी। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने अब तक पांच बार खिताब अपने नाम किया है। यही नहीं टीम के पास लगातार तीसरा खिताब जीतकर हैट्रिक मारने का मौका भी है । टूर्नामेंट के शुरु होने से पहले हम यहां मुंबई इंडियंस के मजबूत और कमजोर पक्ष पर गौर कर रहे हैं।

ये हैं IPL 2021 के सभी आठ टीमों के कप्तान, जानिए किसे है कितना अनुभव

कप्तान – रोहित शर्मा
हेड कोच- महेला जयवर्धेने

IPL 2021 Team Profile:मुंबई इंडियंस का क्या है मजबूत और कमजोर पक्ष, यहां जानें सबकुछ

टीम की मजबूती-
मुंबई इंडियंस मौजूदा सीजन में आईपीएल की सबसे मजबूत टीमों में से एक है ।मुंबई के पास ऊपर से लेकर निचले क्रम तक बल्लेबाजी है, वहीं उसके खिलाडी़ शानदार फॉर्म में हैं। मुंबई इंडियंस के पास अनुभवी खिलाड़ी भी हैं वैसे भी पांच बार खिताब जीतने के बाद रोहित की टीम के हौसले बुलंद हैं। मुंबई के पास बेहतरीन टॉप ऑर्डर , मिडिल ऑर्डर और तेज गेंदबाज हैं। टीम के पास बेहतरीन स्पिनर्स भी हैं जो अच्छे से मैच को अंत कर सकते हैं। वहीं टीम ने इस बार स्पिन विभाग को मजबूत देने के लिए पीयूष चावला को अपने साथ जोड़ा है।

IPL 2021: जानिए क्यों Punjab Kings नई जर्सी लॉन्च करने के बाद हो गई ट्रोल

IPL 2021 Team Profile:मुंबई इंडियंस का क्या है मजबूत और कमजोर पक्ष, यहां जानें सबकुछ

टीम की कमजोरी-
मुंबई इंडियंस वैसे तो सभी क्षेत्रों में मजबूत नजर आती है लेकिन टीम के पास एक भी विदेशी स्पिनर नहीं हैं । यही कमजोरी इस सीजन में मुंबई पर भारी पड़ सकती है। बता दें कि कई बार भारतीय पिचों पर विदेशी स्पिनर भी कारगार साबित होते हैं।पर मुंबई इंडियंस के पास यहां विदेशी स्पिन गेंदबाज का विकल्प नहीं होगा। वैसे देखने वाली बात यह भी रहती है कि मुंबई अपने मौजूदा विकल्प का कैसा इस्तेमाल करती है।

IPL 2021 के लिए RCB ने शुरू की ट्रेनिंग, कप्तान Virat Kohli नहीं बन सके हिस्सा

IPL 2021 Team Profile:मुंबई इंडियंस का क्या है मजबूत और कमजोर पक्ष, यहां जानें सबकुछ

फुल स्क्वॉयड: रोहित शर्मा, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, मोहसिन खान, एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, मार्को जेन्सन, युद्धवीर सिंह, जेम्स नीशम और अर्जुन तेंदुलकर।

IPL 2021 Team Profile:मुंबई इंडियंस का क्या है मजबूत और कमजोर पक्ष, यहां जानें सबकुछ

मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल

9 अप्रैल, शुक्रवार शाम 7.30 बजे, चेन्नई : मुंबई इंडियंस VS रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर
13 अप्रैल, मंगलवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : कोलकाता नाइट राइडर्स VS मुंबई इंडियंस
17 अप्रैल, शनिवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : मुंबई इंडियंस VS सनराइजर्स हैदराबाद
20 अप्रैल, मंगलवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : दिल्ली कैपिटल्स VS मुंबई इंडियंस
23 अप्रैल, शुक्रवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : पंजाब किंग्स VS मुंबई इंडियंस
29 अप्रैल, गुरुवार 3.30 नई दिल्ली : मुंबई इंडियंस VS राजस्थान रॉयल्स
1 मई, शनिवार शाम 7.30 बजे नई दिल्ली : मुंबई इंडियंस VS चेन्नई सुपर किंग्स
4 मई, मंगलवार शाम 7.30 बजे नई दिल्ली : सनराइजर्स हैदराबाद VS मुंबई इंडियंस
8 मई, शनिवार शाम 7.30 बजे नई दिल्ली : राजस्थान रॉयल्स VS मुंबई इंडियंस
10 मई, सोमवार शाम 7.30 बजे बेंगलुरु : मुंबई इंडियंस VS कोलकाता नाइट राइडर्स
13 मई, गुरुवार 3.30 बजे बेंगलुरु : मुंबई इंडियंस VS पंजाब किंग्स
16 मई, रविवार शाम 7.30 बजे बेंगलुरु : चेन्नई सुपर किंग्स VS मुंबई इंडियंस
20 मई, गुरुवार 3.30 बजे कोलकाता : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS मुंबई इंडियंस
23 मई, रविवार दोपहर 3.30 बजे कोलकाता : मुंबई इंडियंस VS दिल्ली कैपिटल्स

Share this story