Samachar Nama
×

IND vs SL रोहित शर्मा ने बना डालों छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले कप्तान
 

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। रोहित शर्मा की ब्रेक के बाद धमाकेदार वापसी हुई है।श्रीलंका के खिलाफ पहला वनडे मैच टाई भले ही रहा, लेकिन मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने धमाल मचाने का काम किया।शुक्रवार को खेले गए मैच में रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया और अपने नाम बतौर कप्तान खास उपलब्धि हासिल कर ली।रोहित शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा कारनामा किया है, जो इससे पहले कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं कर सका था।

IND VS SL टीम इंडिया के हाथ से निकली जीत, जानिए कप्तान रोहित ने किस पर फोड़ा ठीकरा
 

https://samacharnama.com/

रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के नंबर 1 कप्तान बन गए हैं।रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ तीन छक्के लगाते ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।उन्होंने इस मामले में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन के रिकॉर्ड को तोड़ा, जिन्होंने बतौर कप्तान 233 छक्के जड़े थे।

IND vs SL का मैच हुआ टाई, लेकिन फिर भी नहीं हुआ सुपर ओवर, जानिए आखिर क्यों 
 

https://samacharnama.com/

रोहित शर्मा के नाम इस मैच से पहले 231 छक्के दर्ज थे। वह तीन छक्के लगाकर इयोन मॉर्गन से आगे निकल गए। इस सूची में भारत के पूर्व कप्तान धोनी 211 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।रोहित शर्मा के निशाने पर अब दिग्गज क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड आ गया है।हिटमैन ने वनडे करियर में अब तक 326 छक्के जड़े हैं। इस मामले में वह अभी तक तीसरे स्थान पर काबिज हैं, यदि वे 6 छक्के और जड़ देते हैं तो वह वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

IND vs SL कैसे टीम इंडिया के हाथ निकली जीत, सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट, जब भारत ने अपने ही पैरों पर मार ली कुल्हाड़ी
 

https://samacharnama.com/

इस सूची में दूसरे स्थान पर काबिज क्रिस गेल ने वनडे करियर में 331 छक्के ठोके हैं।अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के रोहित के नाम दर्ज हैं, इस मामले में वह नंबर 1 पर काबिज हैं। उन्होंने 612 छक्के जड़े हैं, वहीं रोहित के बाद क्रिस गेल हैं, जिन्होने 553 छक्के लगाए हैं। वहीं शाहिद अफरीदी 476 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

https://samacharnama.com/



 


 

Share this story

Tags