Samachar Nama
×

IND vs ENG:इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट कोहली ध्वस्त कर सकते हैं ये 5 बड़े रिकॉर्ड्स
 

virat test00-7

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। इंग्लैंड के खिलाफ  4 अगस्त से  भारतीय  टीम टेस्ट सीरीज का आगाज करेगी।   टेस्ट सीरीज का पहला मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान  पर खेला जाएगा ।टेस्ट सीरीज में  कप्तान विराट कोहली का बल्ला चलता है तो वह बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं।  वैसे विराट कोहली लंबे वक्त से कोई शतक नहीं जड़   सके  हैं लेकिन अब उनसे धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Ind vs Eng Test Series: माइकल वॉन ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, बताया  कौन जीतेगा टेस्ट सीरीज
 

पहला   रिकॉर्ड -  टेस्ट सीरीज में विराट कोहली अगर 258 रन और बना लेते हैं तो  इंग्लैंड   के खिलाफ टेस्ट  में 2000 रन पूरे  कर लेंगे। दूसरा रिकॉर्ड - विराट कोहली टेस्ट में 8000  रन पूरे करने से महज 453 रन दूर हैं । वह अब तक  92 टेस्ट  मैचों  में 747  रन बना चुके हैं। 

IND vs ENG:भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज ट्रॉफी का हुआ अनावरण, देखें PHOTOS
 


तीसरा रिकॉर्ड - इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में  अगर विराट कोहली अगर दो शतक लगा देते हैं तो वह  राहुल  द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे  जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ  7 टेस्ट शतक जड़े हैं।कप्तान  विराट कोहली ने टेस्ट में अब तक    27 टेस्ट शतक जड़े हैं । अगर वह इंग्लैंड के बीच  टेस्ट सीरीज में दो शतक जड़ते हैं   तो वह महान ब्रैडमैन के  29 शतकों की बराबरी कर लेंगे।

IND vs ENG : पहला टेस्ट मैच कल, जानिए कब-कहां और कितने बजे से देख सकते हैं लाइव

पांचवा रिकॉर्ड - कप्तान विराट कोहली अगर टेस्ट सीरीज में 1 शतक लगा देते हैं तो वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कप्तान बन जाएंगे। विराट रिकी पोंटिंग  को पीछे छोड़ेंगे जिनके नाम   41 शतक दर्ज हैं।

Share this story