Samachar Nama
×

MS Dhoni की सर्जरी के बाद कब तक हो पाएगी वापसी, सामने आया बड़ा अपडेट

dhoni010-10-1-11

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स को चैंपियन बनाने का काम किया।चेन्नई ने गुजरात को मात देकर खिताब अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट के बाद महेंद्र सिंह धोनी को अस्पताल जाकर सर्जरी करानी पड़ी। आईपीएल 2023 के दौरान महेंद्र सिंह धोनी का घुटना चोटिल हो गया था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने टूर्नामेंट के सारे मैच खेले। 

WTC फाइनल से पहले Team India के लिए आई खुशख़बरी, तेजी से फिट हो रहा ये खिलाड़ी
 


IPL 2022: ‘आपके लिए मर भी सकता हूं, जान देने के लिए भी तैयार है  MS Dhoni के लिए ये फैन

धोनी आईपीएल फाइनल के बाद अहमदाबाद से सीधे मुंबई पहुंचे थे, जहां उन्होने खेल आर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर दिनशॉ पर्डीवाला की सलाह पर सर्जरी करा ली। महेंद्र सिंह धोनी की सर्जरी सफल रही है। चेन्नई सुपरकिंग्स सीईओ काशी विश्वनाथ ने महेंद्र सिंह धोनी पर बड़ा अपेडट भी दिया है।रिपोर्ट के मुताबिक धोनी की सर्जरी सफल रही है उन्हें गुरुवार शाम को ही अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।वापसी पर उन्होंने कहा कि धोनी को दो महीने का समय पूरी तरह से फिट होने में लग सकता है। 

ICC WTC Final 2023 जीतते ही बतौर कप्तान Rohit Sharma रचेंगे इतिहास, बना डाले ये महारिकॉर्ड

DHONI0--1-1-11-11114441111111.JPG

 

इसके बाद वह मैदान पर वापसी करते नजर आ सकते हैं।महेंद सिंह धोनी 41 साल के हैं और इस उम्र में भी उनका मैदान पर जलवा देखने को मिल रहा है।महेंद्र सिंह धोनी ने अगले सीजन यानि आईपीएल 2024 के तहत भी खेलने की इच्छा जाहिर की है।

Happy Birthday Steve Smith: महान बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का 34 वां जन्मदिन, कंगारू टीम को बना चुके हैं चैंपियन

ms dhoni00-0-1--1111111.JPG

बता दें कि  अगले सीजन खेलने के लिए धोनी के सामने फिटनेस बड़ी चुनौती रहने वाली है। धोनी के आईपीएल करियर की बात करें तो  वह पांच बार चेन्नई सुपरकिंग्स को चैंपियन बना चुके हैं।इस दौरान 250 मैचों में खेलते हुए 5082 रन बनाए हैं। 24  अर्धशतक जड़े हैं।वही 349 चौके और 239 छक्के जड़े हैं। 

IPL 2023 GT vs CSK: MS Dhoni आज ये महारिकॉर्ड कर सकते है अपने नाम, 22 रन जड़ते ही IPL में ऐसा करने वाले बनेंगे पहले खिलाड़ी

Share this story